Homeदेशसीपीएम मुस्लिम महिलाओं की करा रही हिंदुओं से शादी ,आरोप से भड़के...

सीपीएम मुस्लिम महिलाओं की करा रही हिंदुओं से शादी ,आरोप से भड़के विजयन

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन एक जाने वाले मुस्लिम जानकार की बात पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि लेफ्ट पार्टियां अंतर्जातीय मैरिज ब्यूरो नहीं चल रही है। दरअसल समस्त केरल जमीअतुल उलेमा सुन्नी युवजन संगम के सचिव नजर फैजी कुद्थयी ने दावा किया था कि वामपंथी संगठन हिंदू समुदाय में शादी के लिए मुस्लिम महिलाओं के अपहरण में मदद कर रहे हैं।

अंतर्जातीय सदियों का समर्थन, पर मैरिज ब्यूरो चलाने से इनकार

गुरुवार को अंगामली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अंतरजातीय शादियों का समर्थन किया।उनका कहना है कि अगर एक पुरुष और महिला प्यार करते हैं,एक दूसरे को पसंद करते हैं और वह शादी करना चाहते हैं तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता।साथ ही उन्होंने मुस्लिम स्कॉलर के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वामपंथी संगठन इंटर कास्ट मैरिज ब्यूरो नहीं चला रहे हैं।

क्या था पूरा मामला

इस्लामिक जानकार नजर फैजी कुडथयी ने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर शादियां करने पर लेफ्ट संगठनों पर निशाना साधा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि मुस्लिम और हिंदू समुदाय में शादियों का होना धर्मनिरपेक्षता है। वह बड़े स्तर पर अंतरधार्मिक विवाह का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने लेफ्ट नेताओं को भी इसके लिए आड़े हाथों लिया।

कम्युनिस्ट पार्टियों के विभिन्न संगठन मुस्लिम महिलाओं को अगवा कर करा रहे ऐसी शादियां

नजर फैजी कुडथयी ने आगे कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भी इसका समर्थन कर रहे हैं।यहां तक कि पार्टी के दफ्तरों का इस्तेमाल इन कामों में हो रहा है। युवा मुस्लिम लड़कियों को एसएफआई, डीवाईएफआई और सीपीएम की मदद से अगवा किया जा रहा है और गैर मुसलमानों से उनकी जबरन शादी कराई जा रही है।जो लोग मुस्लिम महिलाओं की पहचान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, उसके खिलाफ मोहल्ला समितियां को सतर्क रहना चाहिए।

 

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...