डिंपल यादव की जीत पर अपर्णा ने जताई खुशी, भाभी जी के लिए ट्वीट कर दिया संदेश

0
116

मैनपुरी (बीरेंद्र कुमार): भाजपा नेता अपर्णा यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत पर खुशी जताई है और उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।अपर्णा यादव ने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय डिंपल यादव भाभी को जीत की बहुत बधाई। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर एवं खतौली उपचुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को भी बधाई दी। उत्तर प्रदेश के रामपुर विधान सभा क्षेत्र में जहां बीजेपी ने पहली बार जीत हासिल करने वाले आकाश सक्सेना को उन्होंने विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर की सीट पर पहली बार विजय प्राप्त की है,इसके लिए श्री आकाश सक्सेना समेत रामपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर एवं खतौली उपचुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।

डिंपल यादव ने मैनपुरी में रिकॉर्ड 2 लाख 88 हजार मतों से जीत दर्ज की है। अपर्णा यादव यूपी विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हो गई थी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की अधिघोषणा के बाद जब बीजेपी के उम्मीदवार तय हो रहा था तब अपर्णा यादव का नाम भी चर्चा में आया था,लेकिन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के वक्त ही अपर्णा यादव ने कहा था कि मुलायम सिंह परिवार का हिस्सा होने के नाते वे इस परिवार के किसी सदस्य के विरुद्ध चुने नहीं लड़ेंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here