Homeदेशमहुआ संसद में रहेगी या जाएगी इस पर आज होगा फैसला !

महुआ संसद में रहेगी या जाएगी इस पर आज होगा फैसला !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आज संसद में बड़ा फैसला हो सकता है। पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा को लेकर संसद की एथिक्स कमेटी आज  अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करेगी। इस रिपोर्ट में कमेटी ने महुआ को संसद से बर्खास्त करने या फिर निलंबित करने की शिफारिस की है।        
 तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से बात की है और उन्होंने कहा है कि आचार संहिता की रिपोर्ट समेत कुछ अन्य रिपोर्ट शुक्रवार को पेश की जाएंगी।
           इससे पहले महुआ के मामले में तैयार रिपोर्ट को 4 दिसंबर को संसद में पेश किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लोकसभा सचिवालय की तरफ से शुक्रवार को उठाए जाने वाले मुद्दों और एथिक्स कमेटी की तरफ से पेश की जाने वाली रिपोर्ट को आज की कार्यसूची में लिस्ट कर दिया गया है।
             विपक्षी दलों ने महुआ मोइत्रा पर फैसला लेने से पहले एथिक्स पैनल की सिफारिशों पर संसद में चर्चा की मांग की है। बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने गुरुवार को कहा कि अगर रिपोर्ट पेश की जाती है, तो हम पूर्ण चर्चा पर जोर देंगे क्योंकि मसौदा ढाई मिनट में अपनाया गया था। बता दें कि 9 नवंबर को एक बैठक में विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली एथिक्स कमेटी ने महुआ के खिलाफ रिपोर्ट को अपनाया। इस रिपोर्ट में कैश-फॉर-क्वेरी मामले में आरोपों को देखते हुए महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
            बताया जाता है कि रिपोर्ट 500 पन्नों की है, जिसे पिछले महीने 6:4 के बहुमत के साथ अपनाया गया था। कांग्रेस से निलंबित होने वाली सांसद परनीत कौर सहित पैनल के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में वोट किया। वहीं विपक्षी दलों से जुड़े हुए पैनल के चार सदस्यों ने रिपोर्ट के खिलाफ वोट किया।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this