Homeदेशसुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री बनेंगे डिप्टी...

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री बनेंगे डिप्टी CM, कल होगा शपथ ग्रहण

Published on

शिमला:कांग्रेस पार्टी की लंबी खींचतान के बाद आज हिमाचल प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। सुखविंदर सुक्खू कल यानी 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं डिप्टी सीएम के तौर पर मुकेश अग्निहोत्री को चुना गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और हिमाचल चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल ने ये जानकारी दी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू चौथी बार बने हैं नादौन सीट से विधायक

हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद सीएम पद को लेकर मंथन चल रहा था, जिसमें सुखविंदर सिंह सुक्खू तीन उम्मीदवारों में से एक के रूप में उभरे हैं। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश से तीन बार के विधायक रह चुके हैं। वह चौथी बार नादौन सीट से चुनाव जीते हैं। सुक्खू राज्य कांग्रेस की चुनाव समिति के प्रमुख भी हैं।

विधायक दल की बैठक में सुक्खू को चुना गया नेता

बता दें, शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में दोनों पर्यवेक्षक-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पार्टी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद थे।

सुक्खू रविवार को सुबह 11 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

विधायक दल की बैठक के बाद शुक्ला ने बताया कि आलाकमान ने फैसला किया है कि सुक्खू मुख्यमंत्री और अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलाकमान ने नदौन से विधायक 58 वर्षीय सुक्खू के नाम पर मुहर लगायी। नयी सरकार का शपथ ग्रहण रविवार सुबह होगा। राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक सफर

गरीब परिवार में जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह ड्राइवर थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जीएसएसएस कसुम्प्टी शिमला से की है। इसके बाद उन्होंने राजकीय महाविद्यालय संजौली से ड्रिग्री हासिल की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से वह पोस्ट ग्रेजुएट हुए और इसी यूनिवर्सिटी से उन्होंने एलएलबी किया। साल 1988 से 1997 तक वह राज्य एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे। सुक्खू साल 2003 में नादौन विधानसभा से चुनाव जीत कर पहली बार विधायक बने, जिसके बाद वह 2007 से लेकर 2012, 2017 से लेकर 2022 तक विधायक बने रहे। वह चौथी बार नादौन सीट से चुनाव जीते हैं। वह 1993-98 से दौरान शिमला नगर निगम का पार्षद भी रह चुके हैं।

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...