Homeदेशबीजेपी की तीन राज्यों में जीत पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का...

बीजेपी की तीन राज्यों में जीत पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा तंज 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत और इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर कहा कि हम निराश नहीं हैं। लोकतंत्र में ऐसे नतीजे आते रहते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि ‘सबका साथ और सबका विकास’ हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में बहुत कुछ होता दिखता है लेकिन यह बी ही सच है कि जिस राजनीति से जनता का कल्याण न हो उस राजनीति का क्या मतलब ? हमें घबराने की जरूरत नहीं है। हम एक होकर चुनाव लड़ेंगे और बाजी भी मारेंगे। 
         सपा मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान मुरदहा स्थित नेशनल इक्वल पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर कहा कि राजनीति में इस तरह के परिणाम आते रहते हैं। हम परिणाम को स्वीकार करते हैं। लेकिन, यह नहीं भूलना चाहिए की लड़ाई अभी बहुत लंबी है। यह चुनाव परिणाम उन राज्यों के हैं, जहां के लोग अभी भाजपा के शासनकाल से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। जिन राज्यों में भाजपा का शासन है, वहां की जनता से हकीकत पूछिए तो बात समझ में आएगी।
कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि एमपी में गठबंधन को लेकर बात नहीं बन पाई थी। मध्य प्रदेश की परिस्थितियां बिल्कुल अलग हैं। लोकसभा चुनाव में क्या स्थितियां बनेंगी, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
          ईवीएम को लेकर उठ रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे लैपटॉप अभी चल रहे हैं। मतगणना का तरीका हमें जापान और अमेरिका से सीखना चाहिए। वहां एक महीने काउंटिंग होती है। कांग्रेस के सनातन विरोध पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि हम सब लोग सनातन धर्म को मानने वाले हैं। खास बात तो यह है कि जो लोग सनातन का विरोध कर रहे हैं, वे भूल गए हैं कि उनकी जड़ें भी सनातन धर्म से ही जुड़ी हैं।
           उन्होंने कहा कि ‘हर घर बेरोजगार, मांगे रोजगार’ के नारे के साथ समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जनता के बीच जाएगी। बेरोजगारी की समस्या वर्तमान में भी पहले की तरह ही जटिल और विकराल है। भाजपा सरकार दिखावे के लिए रोजगार बांटने का नाटक कर रही है। जितने भी लोगों को नौकरी दी जा रही है, उनकी पड़ताल कर ली जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी।

Latest articles

पहले से थी जान-पहचान, विवाद के बाद लगाया आरोप,कोलकाता दुष्कर्म मामले में वकील

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों...

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...

More like this