HomeदेशCyclone Mandous: मैंडूस चक्रवात का कहर शुरू, चेन्नई तट से टकराया तूफान

Cyclone Mandous: मैंडूस चक्रवात का कहर शुरू, चेन्नई तट से टकराया तूफान

Published on

चेन्नई: चक्रवाती तूफान मैंडूस का दक्षिण भारत में असर दिखना शुरू हो गया है। तूफान के चेन्नई तट छूने के साथ ही तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई। तटीय इलाकों के सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल को नुकसान पहुंच रहा है। चक्रवात के असर से चेन्नई में लगातार बारिश हो रही है। तूफान के चलते 13 जिलों के स्कूलों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, साथ ही फ्लाइट्स को भी कैंसिल किया गया है।

चक्रवात से निपटने के लिए NDRF तैनात

चक्रवाती तूफान मैंडूस से निपटने के लिए सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं। तमिलनाडु सरकार ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए NDRF और राज्य आपदा प्रबंधन बल के लगभग 400 कर्मियों वाली 12 टीमों को कावेरी डेल्टा क्षेत्र में नागापट्टिनम और तंजावुर, चेन्नई, इसके तीन पड़ोसी जिलों और कुड्डालोर सहित कुल 10 जिलों में तैनात किया गया है। इन क्षेत्रों में शुक्रवार को स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

चेन्नई तट से तूफान ने किया प्रवेश

भारतीय मौसम विभाग की तमिलनाडु यूनिट ने बताया कि तूफान शुक्रवार रात 11:30 बजे राज्य में प्रवेश किया। विभाग ने बताया कि, चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में ममल्लापुरम से लगभग 30 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है।

तूफान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू

तूफान का सिस्टम केंद्र शुक्रवार रात तक समुद्री सीमा में था लेकिन लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू होने के कारण तेज तूफान और बारिश शुरू हो गई है। हालांकि, सिस्टम केंद्र समुद्र से तेजी से अंदरूनी जमीनी इलाकों में पहुंच रहा है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this