Aaj ka Mausam 29 November 2023: दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ी ठंड! पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से बड़ी ठिठुरन ,जानिए अपने शहर का हाल

0
149

न्यूज डेस्क
देशभर में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी भागों में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी लेकिन प्रदूषण से अभी भी राहत नहीं मिल पायी है। राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सहित कई राज्यों में बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है।

मौसम विभाग ने एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी कि पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है। पूरे उत्तर भारत में अभी ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बारिश होती रहेगी। उसके साथ ही धीरे-धीरे यह बारिश और बादल मध्य भारत से होते हुए महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के हिस्सों तक पहुंचेगी।

इस बीच उत्तराखंड के मध्य और ऊंचे इलाकों में मध्यम बारिश व बर्फबारी और निचली पहाड़ियों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। उत्तरी पहाड़ों में 02 दिसंबर से मौसम की स्थिति में सुधार होगा। इस सिस्टम के चलते ठंड बढ़ेगी, जिससे उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाके प्रभावित होंगे।

देश के चार महानगरों में आज कैसा रहेगा मौसम

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बादल छाए रहेंगे। दिल्‍ली में आज तापमान न्‍यूनतम 16 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने से सुबह हल्की धुंध की छाई रहेगी।

मुम्‍बई में आसमान साफ रहेगा। मुम्‍बई में आज तापमान न्‍यूनतम 22 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध की परत छाई रहेगी।

चेन्‍नई में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होने के आसार। चेन्‍नई में आज तापमान न्‍यूनतम 25 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। कोलकाता में आज तापमान न्‍यूनतम 22 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here