अगले 24 घंटे के भीतर रेस्क्यू ऑपरेशन हो सकता है पूरा, 50 मीटर से ज्यादा ड्रिलिंग पूरी

0
91

बीरेंद्र कुमार झा

सीएम पुष्कर धामी ने एक्स पर पोस्ट किया कि सिलक्यारा पहुंचकर टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। टनल में फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को श्रमिक भाइयों से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए।सभी श्रमिक स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। बाबा बौख नाग जी से सभी श्रमिक भाइयों के सकुशल बाहर निकालने हेतु संचालित रेस्क्यू ऑपरेशन की शीघ्र सफलता की कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह जायजा लेने पहुंचे

केंद्रीय मंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह टनल में बचाव अभियान का जायजा लेने पहुंचे हैं। पहाड़ी की चोटी से 1.2 मीटर व्यास वाले पाइप के लिए 43 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग का काम पूरा हो गया है।बाकी काम पूरा होने में 40-50 घंटे और लग सकते हैं। पहाड़ी की चोटी से 8 मिमी व्यास वाले पाइप के लिए 78 मीटर की वर्टिकल ड्रिलिंग भी पूरी हो गई है।पाइपलाइन में मामूली समस्या होने के कारण आगे की ड्रिलिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई है। सुरंग के अंदर मैनुअल ड्रिलिंग सुचारू रूप से चल रही है।

टनल से जुड़ी फर्जी खबर फैलाने पर होगी कार्रवाई- डीजीपी

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सिलक्यारा, उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक व असत्य खबर प्रसारित की जा रही है। यह एक आधारहीन और झूठी खबर है। सिल्क्यारा टनल में ऐसा कोई भी मजदूर नहीं फंसा है।कृपया इसे शेयर करके दुष्प्रचार न करें। ऐसी भ्रामक खबरों को फैलाने वालों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी ने दिया लेटेस्ट अपडेट

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लगभग 52 मीटर (मैन्युअल और बरमा मशीन ड्रिलिंग एक साथ) की गई है।उम्मीद है कि 57 मीटर के आसपास सफलता मिलेगी। 1 मीटर पाइप मेरे सामने धकेल दिया गया था, यदि 2 मीटर और चला गया तो ये लगभग 54 मीटर अंदर धकेल दिया जाएगा। उसके बाद, एक और पाइप का उपयोग किया जाएगा।पहले स्टील गार्डर मिल रहा था,अब कंक्रीट मिल रहा है, जिसे कटर से काटा जा रहा है।

काम जल्द ही पूरा हो जाएगा- बचावकर्मी

बचावकर्मी ने बताया कि मैन्युअल खुदाई की जा रही है। हम 51 मीटर तक पहुंच गए हैं।’रेट-होल माइनिंग’ कर रहे मजदूरों ने कहा कि उम्मीद है कि काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।

24 घंटे के भीतर रेस्क्यू ऑपरेशन हो सकता है पूरा

रात भर में मैन्युअल ड्रिलिंग के जरिए 2 से 3 मीटर खोदा गया है।अब तक 50 मीटर से ज्यादा की ड्रिलिंग हो चुकी है। अगर कोई अड़चन सामने नहीं आई तो अगले 24 घंटे के भीतर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो सकता है। करीबन 7 से 8 मीटर की दूरी बाकी है।

सरकार टनेल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कृतसंजलपित: पीएम मोदी

उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को 2 सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।इस दौरान कई उतार और चढ़ाव सामने आए।अब मैन्युअल और वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है। हालांकि मौसम बड़ी चुनौती बन रहा है। आईएमडी ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को निकालने की प्रक्रिया में प्रकृति की चुनौतियों के बावजूद, सरकार उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मजबूती से खड़ी है।

टनेल में फंसे मजदूरों की सुरक्षित निकासी के लिए सब भगवान से प्रार्थना करें: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने टनेल में फंसे मजदूरों के सुरक्षित निकासी के लिए लोगो से भगवान की प्रार्थना करने की अपील की है।पीएम नरेंद्र मोदी ने टनेल में फंसे मजदूरों के लेकर कहा कि आज जब हम देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं, मानवता के कल्याण की बात कर रहे हैं, तो हमें अपनी प्रार्थना में उन श्रमिक भाईयों को भी स्थान देना है, जो बीते करीब दो सप्ताह से ज्यादा समय से उत्तराखंड की एक टनेल में फंसे हुए हैं।सरकार और तमाम एजेंसियां मिलकर उन्हें संकट से बाहर निकालने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। लेकिन इस राहत और बचाव अभियान को हमें बहुत सतर्कता से ही पूरा करना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here