बीरेंद्र कुमार झा
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब की यात्रा पर थे।इस दौरान उनकी सुरक्षा का उल्लंघन हुआ था।इस मामले में कुल 7 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।इसमें फिरोजपुर जिला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और दो डीएसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल है।गौरतलब है कि सुरक्षा उल्लंघन पिछले साल 5 जनवरी को हुआ था।पीएम मोदी विधानसभा चुनाव के लिए एक रैली में भाग लेने के लिए पंजाब की यात्रा पर गए थे।
20 मिनट तक फ्लाई ओवर पर फंसा रहा था पीएम का काफिला
पीएम मोदी की उक्त पंजाब यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों की नाकाबंदी के कारण प्रधानमंत्री का काफिला करीब 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा था।भाजपा नेताओं ने इस चूक को लेकर तत्कालीन चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर निशाना साधा था।वहीं कांग्रेस ने कहा था कि प्रधानमंत्री की यात्रा की योजना में आखिरी समय पर बदलाव किया गया था।
पीएम के सुरक्षा उल्लंघन को लेकर गठित सुप्रीम कोर्ट की कमिटी ने ठहराया जिम्मेवार
इस सुरक्षा उल्लंघन की जांच करने वाली सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति ने सुरक्षा उल्लंघन के लिए पंजाब सरकार के कई अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था।भगवंत मान के नेतृत्व वाली वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार ने अब इस चूक के लिए साथ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
सुरक्षा चूक में पाए गए दोषी
फिरोजपुर की तत्कालीन पुलिस प्रमुख और अब बठिंडा के एसपी गुरविंदर सिंह को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। 22 नवंबर के आदेश में कारवाई का सामना करने के लिए छह और पुलिसकर्मियों के नाम इस लिस्ट में है।राज्य गृह विभाग के आदेश के अनुसार डीएसपी रैंक के अधिकारी पारनसन सिंह और जगदीश कुमार,इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह और बलविंदर सिंह, सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह और सहायक सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।
पदोन्नति रोकने से लेकर सेवा बर्खास्तगी तक की मिल सकती है सजा
आदेश ने कहा गया है की सभी सात पुलिसकर्मियों को पंजाब सिविल सेवा (दंड और अपील) नियम 1970 के नियम 8 के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इन नियमों के तहत दंड पदोन्नति रोकने से लेकर सेवा बर्खास्त की तक हो सकता है।

