राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए वोटिंग जारी है

0
94

बीरेंद्र कुमार झा

यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है।वोटिंग से पहले सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता को जो गारंटियां दी है और जो विकास किया है पिछले 5 सालों में, जनता उसको देखते हुए हमारी सरकार को दोबारा चुनेगी।

श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण चुनाव स्थगित

राजस्थान में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। बीजेपी और कांग्रेस दोनों में कड़ा मुकाबला है और दोनों दलों के नेता अपने-अपने दावे कर रहे हैं।चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण इस क्षेत्र में चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

राजस्थान के मतदाता1862 उम्मीदवार के भाग्य का वोटिन से कर रहे फैसला

राजस्थान में कुल 1862 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।राज्य के 5,25,38,105 मतदाताओं के वोट डालने के बाद इनका चुनावी भाग्य ईवीएम में बन्द हो जाएगा।राज्य के कुल मतदाताओं में से 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 मतदाता हैं, जबकि से 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 22,61,008 हैं।

राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं

कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. इस बीच सुबह 11 बजे तक राजस्थान में 24.74% वोटिंग हुई है।कुछ प्रमुख चुनाव क्षेत्रों में 11 बजे तक हुए वोटिंग का % निम्न है।

अजमेर-23.43%
अलवर-26.15%
बांसवाड़ा -26.37%
बारां 29.91%
बाडमेर-22.11%
भरतपुर 27.00%
भीलवाड़ा 27.00%
बीकानेर-24.52%
बूंदी 25.42%
चित्तौड़गढ़ .24.87%
चूरू- 25.09%
दौसा – 22.73%
धौलपुर -30.25%
डूंगरपुर 22.82%
गंगानगर 28.22%
हनुमानगढ़ -29.16 %
जयपुर. 25.19 %
जोधपुर-22.58 %
कोटा -26.97%

चुनाव के दिन गरमाया कन्हैयालाल हत्या कांड का मुद्दा

चुनाव के दिन BJP ने कन्हैयालाल हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए मतदाताओं से की अपील करते हुए कहा कि वोट डालते समय मतदाता कन्हैयालाल को याद रखें।बीजेपी ने कहा कि राजस्थान में आपका वोट कन्हैया लाल जी को इंसाफ़ दिलाने के लिए होना चाहिए। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज जब आप वोट करें तो कन्हैयालाल जी के बारे में सोचें ।यदि आप राजस्थान में आईएसआईएस शैली की हत्या नहीं चाहते हैं तो बीजेपी को वोट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here