पीएम मोदी को पनौती बोल हिट विकेट हो गए राहुल गांधी!

0
68

 

बीरेंद्र कुमार झा
राहुल गांधी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टेडियम में मौजूदगी को जिम्मेदार ठहराया था। इसके लिए उन्होंने पीएम को पनौती तक कहा। कांग्रेस ने बिना देरी किए इस मौके को लपका और उसके अधिकांश बड़े नेताओं ने राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाते हुए पीएम के लिए इस अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया। लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए अब यह भी दांव उल्टा भी पड़ सकता है।पूरे विश्व कप में अपने गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी की सराहना की है।

मो0 शमी ने पीएम मोदी की मौजूदगी को कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला बताया

मोहम्मद शमी ने फाइनल में हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय खिलाड़ियों से मिलने की तारीफ करते हुए कहा उस समय हम हार चुके थे। ऐसे समय प्रधानमंत्री आकर आपको प्रोत्साहन देते हैं तो यह एक अलग तरह का कॉन्फिडेंस होता है। देश का जिम्मेदार आदमी आपको सहानुभूति दे रहा है।

राहुल या कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं की पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमले से हुआ हानि

इतिहास इस बात की गवाही देता है की कांग्रेस या राहुल गांधी ने जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमला किया है तो बीजेपी और खुद पीएम ने उन मौकों को लपका है।चाहे वह चौकीदार चोर है वाला बयान हो, या फिर उन्हें मौत का सौदागर कहना।यहां तक कि प्रधान मंत्री के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर ने नीच आदमी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इन सारे बयानों का अभी तक कांग्रेस पार्टी को खामयाजा ही भुगतना पड़ा है।

शमी के बयान को लोक सभा चुनाव में प्रचारित करेगी बीजेपी

अब राहुल गांधी के इस बयान के जवाब में बीजेपी मोहम्मद शमी के बयान को प्रसारित करने से नहीं चुकेगी।सोशल मीडिया से लेकर चुनावी भाषणों में इसे उछला जाएगा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में तो कई जगह पर विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, और कहीं पर अंतिम पड़ाव पर हैं लेकिन लोकसभा का टोन सेट करने में बीजेपी को इससे बड़ी मदद मिलेगी।

राहुल गांधी के पीएम मोदी को लेकर पर कीरेन रिजेजू की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी के पीएम को क्रिकेट वर्ल्ड कप हारने के जिम्मेदार ठहराने और उन्हें पानौती कहे जाने की लेकर जब केंद्रीय मंत्री किरण रिजेजु से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ गैर जिम्मेदार लोग जो क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत की हर पर सार्वजनिक रूप से दुखदाई ख़ुशी मना रहे हैं,उनके लिए मो0 शमी का पीएम को लेकर दिया जिम्मेदार बयान,आंखें खोलने वाली है।जनता अच्छी तरह से जानती है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत क्यों करते हैं,इसलिए मैं आगे नहीं बताऊंगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here