Homeदेशजानिए लोकसभा सचिवालय ने लॉगिन पासवर्ड को लेकर क्यों बदला नियम?

जानिए लोकसभा सचिवालय ने लॉगिन पासवर्ड को लेकर क्यों बदला नियम?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
महुआ मोइत्रा मामले से सबक लेते हुए अब लोकसभा सचिवालय ने लॉगिन पासवर्ड को लेकर नियमों में बदलाव कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अब सांसद अपने लॉगिन पासवर्ड को किसी और के साथ शेयर नहीं कर पाएंगे।
   सांसद का कोई भी निजी पीए अथवा कर्मचारी अथवा उनका कोई भी जानकार संसद की वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर पाएगा। उनकी आईडी और लॉगिन पासवर्ड मोबाइल के साथ लिंक होगा।
   जब भी कोई सांसद लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए संसद की वेबसाइट को ओपन करेंगे तो उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) को डालने के बाद ही सांसद वेबसाइट एक्सेस कर पाएंगे।
   सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा सचिवालय ने सभी सांसदों के लिए एक एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें सूचित किया है कि उनका कोई भी निजी कर्मचारी या कोई तीसरा पक्ष संसद की वेबसाइट को न तो एक्सेस कर सकता है, न नोटिस दे सकता है और न ही प्रश्न पूछ सकता है।
              सांसदों को यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि केवल सांसद ही अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए संसद की वेबसाइट को एक्सेस कर पाएंगे। यह ओटीपी के साथ ही संभव हो पायेगा।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this