कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में मिली हार पर महागठबंधन में बवाल,’हम’ने आरजेडी पर फोड़ा हार का ठीकरा

0
124

पटना (बीरेंद्र कुमार): बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। बीजेपी के उम्मीदवार केदार गुप्ता ने जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को 3632 मतों से हरा दिया है। बीजेपी द्वारा जेडीयू के उम्मीदवार को हराने के बाद से महागठबंधन में बवाल मच गया है। महागठबंधन के घटक दल ‘हम’ ने इसके लिए आरजेडी को दोषी ठहराया है, वहीं आरजेडी ने हार के कारणों की समीक्षा की बात कही है। इधर कांग्रेस इस हार के लिए शराब बंदी को दोषी ठहरा रही है।

महागठबंधन के किस घटक ने क्या कहा

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कुढ़नी उपचुनाव में मिली हार को महागठबंधन के लिए चेतावनी बताते हुए कहा कि कुढ़नी उपचुनाव के समय शहाबुद्दीन साहब के परिवार को दरकिनार करना महागठबंधन को महंगा पड़ा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारे कोर वोटर में मायूसी और बिखराव साफ तौर पर दिख रहा था। उन्होंने कहा कि यह हार महागठबंधन के लिए एक सबक है। हम अगर अब भी नहीं चेते, तो आगे परिणाम और भी खराब होते चले जाएंगे।

दानिश ने कहा कि अब वक्त आ गया है, जब महागठबंधन कोऑर्डिनेशन कमिटी बना ली जाए और महागठबंधन में शामिल सभी दलों का साथ लिया जाय। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी की हार को लेकर आरजेडी नेता श्याम रजक ने कहा कि कुर्मी चुनाव परिणाम के हार की समीक्षा की जाएगी और समीक्षा बैठक के बाद ही पार्टी इस पर कुछ बोलेगी वही कांग्रेस ने हार के लिए शराब बंदी को दोषी ठहराया है कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा कि शराबबंदी से बिहार के लोगों में काफी आक्रोश है ,लेकिन सरकार इसे समझ नहीं पा रही हैं कि कुढ़नी में किस कारण महागठबंधन के उम्मीदवार को हारना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here