Homeदेशपांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मोदी की हार का दावा, बोले...

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मोदी की हार का दावा, बोले शरद पवार-‘बीजेपी जहां भी सत्ता में है, वहां गैर-भाजपाई सीएम बनते देखेंगे’

Published on

विकास कुमार
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने बीजेपी के हार की भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी जहां भी सत्ता में है, उससे बाहर हो जाएगी। पवार ने कहा कि जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। उनमें से केवल मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्तारूढ़ है। पवार ने दावा किया कि बीजेपी जहां भी सत्ता में है, वहां आप चुनाव के बाद गैर-भाजपाई मुख्यमंत्री बनते देखेंगे। पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन चुनाव में गलत रुख के साथ प्रचार कर रहे हैं। लगता है उनकी पार्टी के आत्मविश्वास का स्तर गिर गया है और लोग अब और उनके झूठे वादों में नहीं फंसेंगे।

वहीं बीजेपी पर हमला करने के अलावा शरद पवार ने शेतकरी मेलवा में भी हिस्सा लिया। उन्होंने अपने भाषण में महाराष्ट्र के किसानों की समस्या को जोर शोर से उठाया और सरकार से किसानों की हालत सुधारने की मांग की।

शरद पवार ने मराठा आरक्षण मुद्दे को लेकर भी अपना पक्ष रखा है,उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारों के पास अंतिम निर्णय लेने का अधिकार है और उन्हें इस मुद्दे को जल्द ही हल करना चाहिए।

बीजेपी को लेकर शरद पवार की भविष्यवाणी से कांग्रेस में उत्साह का माहौल है,हालांकि ये तो चुनावी नतीजों से ही पता चलेगा कि पवार की भविष्यवाणी में कितना दम था।

Latest articles

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...

शरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं ये संकेत

ज्यादातर लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है, लेकिन...

More like this