झारखंड में एक साथ चार मंदिरों में तोड़फोड़ से तनाव, ग्रामीणों ने एनएच 75 किया जाम

0
221

 

बीरेंद्र कुमार झा
झारखंड में एक साथ चार मंदिरों में तोड़फोड़ का मामला सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है, घटना मांडर प्रखंड की है। प्रतिमा को खंडित किए जाने की सूचना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है की रांची के मांडर के मुड़मा गांव में चार मंदिरों में भगवान की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है। सुबह जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली,लाठी डंडों के साथ सड़क पर उतर गए लोगों ने सुबह से ही एनएच 75 को जाम कर दिया है। सड़क जाम करने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे सड़क पर बैठ गए हैं।दो बांसों को जोड़कर एनएच 75 पर आवागमन को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। महिला और बच्चे जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं।

स्थिति नियंत्रण के लिए सर्किल इंस्पेक्टर घटना स्थल पर तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मांडर के सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर ने बताया कि इस घटना से ग्रामीणों में काफी गुस्सा और आक्रोश है। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और राजमार्ग को खाली कर देने की अपील की है। सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा है इस मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ग्रामीणों को समझने की कोशिश कर रहे हैं कि वह सड़क को खाली कर दें। इधर ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वे एनएच 75 पर अब आगमन को पूरी तरह से ठप रखेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here