मुझे पूरे प्रदेश पर भरोसा है, मैं शिवराज नहीं हूं कि…’, वोटिंग से पहले बोले कमलनाथ

0
162

बीरेंद्र कुमार झा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो गया है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ ने बीजेपी और सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जोरदार हमला बोला है।कमलनाथ ने कहा कि मुझे पूरे प्रदेश पर भरोसा है कि, जनता सच्चाई का साथ देगी।मुझे जनता पर, मतदाताओं पर भरोसा है।मैं शिवराज सिंह नहीं हूं कि, कह दूंगा कि हम इतनी या उतनी सीटें जीतेंगे, सीटों की संख्या जनता तय करेगी।

कमलनाथ का दूसरा हमला

वहीं कमलनाथ ने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन है।अभी कुछ और घंटों तक उनके पास यह रहेगा। कल, मुझे कई फोन कॉल आए, किसी ने मुझे एक वीडियो भेजा जिसमें दिखाया गया है कि, शराब और पैसा बांटा जा रहा है।लगभग दो महीने से विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे मध्य प्रदेश में आज मतदान का दिन है।सूबे के साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा मतदाता ढाई हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। साथ ही साथ लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपना योगदान दे रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here