Homeदेशतेलंगाना की लड़ाई:606 उम्मीदवारों के नमांकन रद्द ,2898 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव !

तेलंगाना की लड़ाई:606 उम्मीदवारों के नमांकन रद्द ,2898 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 606 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों ने सोमवार को नामांकन की जांच की और 2,898 नामांकन को वैध पाया और 606 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए।
  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विकास राज ने मंगलवार को बताया कि 606 नामांकन पत्र खारिज कर दिये गए हैं। जिन उम्मीदवारों के नामांकन खारिज किए गए, उनमें से अधिकांश निर्दलीय या छोटी पार्टियों से जुड़े नेता थे। रिटर्निंग अधिकारियों ने 2,898 नामांकन वैध पाए हैं।
                 सबसे अधिक उम्मीदवार (114) गजवेल निर्वाचन क्षेत्र चुनावी मैदान में हैं। इस सीट से मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव लगातार तीसरी बार फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम के खिलाफ इस सीट पर बीजेपी ने अपने विधायक और पूर्व मंत्री एटाला राजेंदर को मैदान में उतारा है। वह हुजूराबाद सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
                     इस बार केसीआर कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 58 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी से है, जो अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र कोडंगल से भी मैदान में उतरे हैं, जहां केवल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं।
                    मेडचल में 67 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस सीट से श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी बीआरएस उम्मीदवार के रूप में फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। महबूब नगर जिले के नारायणपेट निर्वाचन क्षेत्र में केवल सात उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बालकोंडा में नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।
                   नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है। बीआरएस अपने दम पर सभी 119 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रेस ने अपनी सहयोगी पार्टी सीपीआई के लिए एक सीट छोड़ी है। बीजेपी 111 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीटें उसने अपनी सहयोगी जन सेना पार्टी के लिए छोड़ी है। एआईएमआईएम नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है और शेष सीटों पर बीआरएस का समर्थन कर रही है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...