Homeखेलक्या अमित शाह के पुत्र जय शाह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी...

क्या अमित शाह के पुत्र जय शाह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी संचालित कर रहे हैं ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
सच क्या है यह तो जाँच का विषय है लेकिन जय शाह पर जो इल्जाम लगे हैं उसे बेहद गंभीर हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को चलाने और उसके अधिकारियों पर दबदबा रखने का आरोप लगाया है। रणतुंगा ने कहा कि उनकी मिलीभगत की वजह से ही श्रीलंका क्रिकेट का बुरा हाल हो रहा है।
साल 1996 में श्रीलंका को वर्ल्ड कप विजेता बनाने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को जय शाह चला रहे हैं। जय शाह के दबाव के कारण ही हमारा क्रिकेट बोर्ड बर्बाद हो रहा है। भारत का एक शख्स श्रीलंका क्रिकेट को बर्बाद कर रहा है।
    दरअसल श्रीलंका टीम भारत में चल रहे वर्ल्ड कप में 9 में से 7 लीग मैच हारकर बाहर हो गई है और साथ ही 2025 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी है। वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री ने 6 नवंबर को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करते हुए एक अंतरिम बोर्ड का गठन किया है, जिसका अध्यक्ष अर्जुन रणतुंगा को नियुक्त किया गया है।
     खेल मंत्री के इस आदेश के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसकी अपील पर अदालत ने बोर्ड को बर्खास्त करने के खेल मंत्री के फैसले को रद्द कर दिया और रणतुंगा अंतरिम अध्यक्ष नहीं बन सके। लेकिन इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को सरकार की दखलअंदाजी का आरोप लगाते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता सस्पेंड कर दी।
    अर्जुन रणतुंगा के इन सनसनीखेज आरोपों पर अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। यहां बता दें कि रणतुंगा पहले भी कई बार यह आरोप लगा चुके हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया भर के क्रिकेट संघों पर दबदबा बनाकर रखना चाहता है और इसकी कोशिश करता रहता है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this