सीएम बघेल का एलान- ‘सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल देंगे 15 हजार’

0
92

बीरेंद्र कुमार झा

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दिवाली के मौके पर महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का वादा किया है।सीएम बघेल ने कहा कि, आज दिवाली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से राज्य में नारी शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य की महिलाओं को “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” के तहत प्रति वर्ष 15,000 रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे।

17 नवंबर को द्वितीय फेज के चुनाव में महिलाओं को पक्ष में करने की चाल

दरअसल, छत्तीसगढ़ में पहले फेज की 20 सीटों के लिए वोटिंग हो गई है।दूसरे फेज की 70 सीटों पर वोटिंग होनी है।ऐसे में दिवाली के मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने महिला वोटर्स को साधने के लिए बड़ी घोषणा की है।सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, मेरी माताओं-बहनों! आज दिवाली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहे. जिस तरह से माता लक्ष्मी ने पांच साल तक छत्तीसगढ़ के जन-जन को अपना आशीर्वाद दी हैं उससे हम “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” के अपने मिशन पर चल पड़े हैं। मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके,इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है।आज दिवाली के शुभ दिन पर हम अपनी माताओं और बहनों को और समृद्ध और सक्षम देखना चाहते हैं।

सीधे खाते में आएगा पैसा’

सीएम ने आगे लिखा कि, ‘इसलिए आज दिवाली के शुभ अवसर पर मैं यह घोषणा करता हूं कि आप कांग्रेस को वोट दीजिए, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाइए हम “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” लांच करेंगे जिसके तहत हम 15,000 रुपए प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे। साथ ही सभी माताओं और बहनों से बोलना चाहूंगा कि, आपको कहीं लाइन में लगने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी और न ही कोई फॉर्म भरने की जरूरत पड़ेगी ।कांग्रेस की सरकार बनवाओ, सरकार खुद सर्वे कराएगी आपके घर, सब ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आएगा। कोई लाइन में लगने की जरूरत नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here