Homeदेशदिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिला बहुमत, कुल 134...

दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिला बहुमत, कुल 134 सीटें जीतीं

Published on

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के बाद जीत का जश्न मनाने में व्यस्त है। पार्टी को एमसीडी की 250 में से 134 सीटों पर जीत मिली है। वहीं बीजेपी को 104 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा, दूसरी ओर कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और सिर्फ 9 सीटों पर सिमट कर रह गई।

AAP मंत्रियों को अपने गढ़ में मिली हार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के इलाके वाली कुछ सीटें ऐसी भी रही जहां पार्टी को हार मिली। इन्हीं सीटों में से नजफगढ़ विधायक कैलाश गहलोत के विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम की चार सीटें हैं, इनमें से तीन पर आम आदमी पार्टी की हार हुई है। हाजी यूनुस मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस क्षेत्र में नगर निगम की पांच सीटें हैं और पांचों पर आप की हार हुई है।

ओखला की 5 में से 4 सीटों में हार

ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के क्षेत्र में एमसीडी की पांच सीटें हैं, जिनमें से चार पर आप को हार मिली है। जेल में बंद आप मंत्री सतेंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र की सभी तीन सीटों पर बीजेपी की जीत हुई है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में नगर निगम की चार सीटें हैं, जिनमें से तीन पर आप की हार हुई है।

बीजेपी और कांग्रेस से मांगा सहयोग

बहरहाल, आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने में व्यस्त है। जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और संजय सिंह आम आदमी पार्टी के तमाम आला नेता पार्टी दफ्तर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि, चुनाव जीतने के लिए हमें जो करना था वो हमने कर लिया, अब हम सब लोग मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे। मैं बीजेपी और कांग्रेस दोनों से इसके लिए सहयोग लूंगा।

15 साल से MCD की सत्ता पर थी बीजेपी

MCD के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को वोटिंग हुई थी। 15 साल से एमसीडी की सत्ता पर काबिज बीजेपी दूसरे नंबर पर है। वहीं कांग्रेस ने इस चुनाव में भी खराब प्रदर्शन किया है। बीजेपी इस चुनाव में भले ही पिछड़ गयी हो लेकिन लोकसभा की सभी सीटों पर अब भी उसी का दबदबा है। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी के ही सांसद हैं।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...