शर्म तो आती नहीं,महिला वाले बयान पर घिरे नीतीश कुमार पर पीएम मोदी भी खूब बरसे

0
103

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में अश्लीलता भरे शब्दों में यौन संबंधों पर बोलकर बुरी तरह गिर गए हैं। माफी मांग लिए जाने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी उन पर हमलावर है। बिहार विधानसभा में हंगामे के बाद,अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्या ऐसे नेता माता बहनों का भला कर सकते हैं?

गुणा की रैली में साधा निशाना

गुना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन पर जोरदार प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा जो इंडी एलायंस का झंडा लेकर घूम रहे हैं ,जो देश की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए, भांति भांति के खेल कर रहे हैं ,उन्होंने विधानसभा के अंदर जिस सभा में माताएं – बहनें पहने से मौजूद थी ,कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि ऐसी बातें भद्दी भाषाओं में की जा सकती है।

अन्य विपक्षी दलों को भी लिया निसाने पर

नीतीश कुमार के बयान पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की चुप्पी पर भी पीएम मोदी ने सवाल उठाया और कहा कि महिलाओं के अपमान पर एक शब्द भी किसी के द्वारा नहीं कहा गया।पीएम मोदी ने कहा इंडिया एलियांज का एक भी नेता माता बहनों के भयंकर अपमान के खिलाफ एक शब्द बोलने को तैयार नहीं। जो माता बहनों के प्रति यह दृष्टिकोण रखते हैं वे क्या आपका भला कर सकते हैं ?आपकी इज्जत बचा सकते हैं ?वह आपका सम्मान कर सकते हैं ? वह आपका गौरव की रक्षा कर सकते हैं ?कैसा दुर्भाग्य आया है इस देश का।कितने नीचे गिरोगे? दुनिया में देश की बेज्जती करा रहे हो। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह महिलाओं के सम्मान में कभी भी पीछे नहीं हटेंगे।

बीजेपी के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग भी है आक्रामक

जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं को शिक्षित करने पर जोर देते हुए नीतीश कुमार ने मंगलवार को सदन में कहा था कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संभोग के दौरान रोक सकती है। बीजेपी ने नीतीश कुमार पर आक्रामक रुख अपना लिया है। उनसे इस्तीफा की मांग की जा रही है। महिला आयोग ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर नीतीश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हंगामा के बीच नीतीश कुमार ने अपने बयान के लिए माफी मांगी ली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here