Homeदेशमहापर्व छठ की तैयारी शुरू ,बिहार के बने सूप और डाला से...

महापर्व छठ की तैयारी शुरू ,बिहार के बने सूप और डाला से देश भर के लोग अर्घ देंगे

Published on

न्यूज़ डेस्क

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस दौरान बिहार में बने सूप और डाला (दउरा) से उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा ,महाराष्ट्र ,एमपी ,छत्तीसगढ़ ,ओडिशा ,राजस्थान और हिमाचल में रहे रहे बिहार के लोग और स्थानीय लोग भी छठ के मौके पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे।
बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर से देहरादून जाने वाली राप्तीगंगा एक्सप्रेस और जयनगर से अमृतसर जानेवाली शहीद एक्सप्रेस से सूप और डाला भेजे जा रहे हैं।इसके साथ ही मुजफ्फरपुर और पटना से देश के हर राज्यों में भी छठ की सामग्री भेजी जा रही है। सूप और दउरा बनाने वाले मुजफ्फरपुर के कारीगरों की मानें तो उन्होंने इसके लिए तीन महीने पहले से ही तैयारी प्रारंभ कर दी थी। इसके लिए आसपास के गांवों से बांस खरीद कर लाते हैं। सूप और दउरा तैयार होने के बाद वे अपने बनाए उत्पादों को लोकल मार्केट में बेचने के अलावा बाहर भेजने लगते हैं। इनके बने उत्पादों की मांग बाहर भी है।
कई व्यापारी यहां आकर सूप और दऊरा ले जाते हैं। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी और आसपास के इलाकों में बांस से सूप और डाला आदि बनाए जाते हैं। पंजाब के लिए नियमित ट्रेन होने के कारण आसानी से डाला और सूप जालंधर के बाजारों तक पहुंच जाता है।महाराष्ट्र के लिए सामग्री तैयार हो गई है।
उन्होंने कहा कि ट्रेनों से सामान भेजना आसान व बेहद किफायती है। छठ को लेकर हमलोगों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। दूसरे राज्यों में सूप और डाला की अच्छी कीमत मिलती है। कारीगरों का कहना है कि अन्य राज्यों में जो बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं, उन्हें छठ के मौके पर बिहार के बने सूप और डाला का इंतजार रहता है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this