Homeदेशमराठा आरक्षण को लेकर रामदास अठावले की खास अपील- 'एससी-एसटी, ओबीसी कोटा...

मराठा आरक्षण को लेकर रामदास अठावले की खास अपील- ‘एससी-एसटी, ओबीसी कोटा को नहीं पहुंचे नुकसान’

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र में एक ओर जहां मराठा आरक्षण की मांग तेजी से बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी इसे लेकर बयान दिया है। रामदास अठावले का कहना है कि मराठा को मिलने वाले आरक्षण से एससी, एसटी, ओबीसी के कोटा को नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गुणरत्न सदावर्ते को मराठा आरक्षण का विरोध नहीं करने की सलाह दी है।

महाराष्ट्र में इन दिनों मनोज जरांगे पाटील की अगुवाई में मराठा समुदाय आरक्षण की मांग तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मराठा आरक्षण का समर्थन किया है। उनका कहना है कि एससी, एसटी और ओबीसी के कोटा को नुकसान पहुंचाए बिना मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए। दरअसल महाराष्ट्र में शुरू हुई मराठा आंदोलन की मांग ने राजनीतिक सरगर्मी भी पैदा कर दी है। मराठा समुदाय के नेता मनोज जारांगे पाटिल ने आमरण अनशन भी शुरू कर दिया है। इस बीच अब मराठा आरक्षण को लेकर राजनेता भी खुलकर सामने आ रहे हैं। डिप्टी सीएम अजित पवार गुट के विधायक नीलेश लंके ने मराठा आरक्षण पर अपनी सहमति जताई है। लंके ने अपनी ही सरकार को लेकर बड़ी चेतावनी दी हैं लंके का कहना है कि अगर मराठा आरक्षण की मांग पूरी नहीं की गई तो विधानसभा का शीतकालीन सत्र बंद कर देना चाहिए।

मराठा आरक्षण शिंदे सरकार के गले की फांस बन गई है। अगर इस समस्या का समाधान नहीं तलाशा गया तो बीजेपी को भारी चुनावी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this