Homeदेशकांग्रेस के रवैये से गुस्से से आग बबूला हुए अखिलेश यादव, कहा-...

कांग्रेस के रवैये से गुस्से से आग बबूला हुए अखिलेश यादव, कहा- ‘जो व्यवहार MP में किया वैसा ही सपा उसके साथ यूपी में करेगी’

Published on

विकास कुमार
मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मतभेद से इंडिया गठबंधन में मनभेद खुल कर सामने आ गया है। सपा नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस के खिलाफ अब आर पार का मन बना लिया है। दोनों पार्टियों में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों का समझौता नहीं हो पाया है। दरअसल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से जो लिस्ट जारी हुई है। उसमें उस सीट पर भी कैंडिडेट उतार दिया गया है जहां पर बीते चुनाव में सपा ने जीत दर्ज की थी। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में कांग्रेस से 6 सीटें मांग रही थी। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से सपा नेताओं की मीटिंग भी हुई, फिर भी बात नहीं बनी।

कांग्रेस नेताओं का रवैया देख अखिलेश यादव गुस्से से आगबबूला हो गए,उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सपा के साथ जो व्यवहार मध्य प्रदेश में किया है वैसा ही सपा उसके साथ यूपी में करेगी। यादव ने रायबरेली और अमेठी को लेकर भी कांग्रेस नेताओं को सीधा संकेत दे दिया है। वहीं अखिलेश ने बताया कि उनकी स्ट्रेटजी पीडीए है और पीडीए ही एनडीए को हराएगा।

यूपी कांग्रेस की ओर से यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही जा रही है। साफ है कि इंडिया गठबंधन की दो बड़ी पार्टियों के बीच इस तरह का विवाद गहराने से महागठबंधन का भविष्य खतरे में है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this