Homeदेशबिहार में बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू उत्तर प्रदेश उपचुनाव...

बिहार में बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बढ़ाएगी परेशानी,डिंपल के पक्ष में करेगी पार्टी प्रचार

Published on

मैनपुरी (बीरेंद्र कुमार): जनता दल यूनाइटेड बिहार में एनडीए से अलग होने के बाद से ही हर वह कदम उठाने में लग गई है,जिससे बीजेपी की परेशानी बढ़ जाय। ऐसे में जेडीयू ने यह तय किया है कि इसके दिग्गज मैनपुरी जाकर डिंपल यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इस योजना के तहत जेडीयू के प्रमुख महासचिव केसी त्यागी एवं महासचिव धनंजय सिंह मैनपुरी लोक सभा में डिंपल यादव को जिताने के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

जेडीयू की इंट्री का मैनपुरी चुनाव पर प्रभाव

जेडीयू के इस फैसले के बाद मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासतौर से पूर्वांचल में इसका असर दिखना तय है। जेडीयू की ओर से जारी पत्र में पहले दोनों पूर्व सांसदों के मंगलवार को ही मैनपुरी जाने का कार्यक्रम था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। अब बुधवार एवं वृहस्पतिवार को जदयू नेता मैनपुरी में रहेंगे। वे विभिन्न इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगे।

जेडीयू के इस प्रयास को भविष्य की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है, क्योंकि जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा से नाता तोड़ने के बाद बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बनाई है। मुलायम और लालू प्रसाद परिवार के बीच रिश्तेदारी भी है। जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल संगठनात्मक रूप से रायबरेली एवं पूर्वांचल के कई जिलों में सक्रिय भूमिका में है। ऐसे में जेडीयू के इस कदम को भविष्य में नए गठबंधन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

जेडीयू के मैनपुरी लोकसभा के इस उपचुनाव में इंट्री की वजह से अगर डिंपल यादव जीत जाती है, तो उससे बीजेपी का मनोबल पूरे देश में गिरेगा। इसका प्रत्यक्ष लाभ जेडीयू को बिहार में मिलेगा। साथ ही गंठबंधन के लिए सपा के रूप में एक नए और मजबूत पार्टी का साथ मिलेगा तो आगामी लोक सभा या अन्य चुनाव में जेडीयू इसका लाभ ले सकता है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this