HomeखेलNew Zealand Vs Netherlands : विश्वकप में न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत,...

New Zealand Vs Netherlands : विश्वकप में न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड्स को 99 रन से हराया

Published on

न्यूज डेस्क
विश्वकप 2023 के छठे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने सोमवार को नीदरलैंड्स को 99 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यजीलैंड टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 323 रन बनाए। कीवी टीम के लिए विल यंग ने सर्वाधिक 70 रन बनाए, इसके अलावा रचिन रवींद्र ने भी अर्धशतक लगाया। कप्तान लैथम ने 46 गेंद में 53 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अंत सैंटनर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई। नीदरलैंड की ओर से सिर्फ कोलिन एकरमैन (68) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। उनके अलावा कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (30) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए। न्यूजीलैंड की ओर से सेंटनर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 59 रन देकर पांच विकेट चटकाए। मैट हेनरी ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 40 रन पर तीन विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी। विक्रमजीत सिंह (12) और मैक्स ओडाउड (16) ने सतर्क शुरुआत की लेकिन हेनरी ने छठे ओवर में विक्रमजीत को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ दिया।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this