Homeदेशचुनावी घोषणा के साथ ही बीजेपी ने की उम्मीदवारों के नाम की...

चुनावी घोषणा के साथ ही बीजेपी ने की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा !

Published on



न्यूज़ डेस्क 

चुनाव आयोग ने जैसे ही पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान किया वैसे ही बीजेपी ने तीन राज्यों में अपने उम्मीदवारों की सूचि भी जारी की है। हालांकि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी पहले भी अपने कुछ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी और उनमे कई सांसद भी शामिल थे। लेकिन आज की घोषणा में बीजेपी ने कुछ और नामो की सूची जारी की है।                    
    भाजपा ने सोमवार को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 57 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के बुधनी विधान सभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। शिवराज बुधनी विधान सभा सीट पर 2006, 2008, 2013 और 2018 में लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं।पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में नरोत्तम मिश्रा को दतिया, प्रदीप पटेल को मऊगंज, कमल पटेल को हरदा और विश्वास सारंग को नरेला से उम्मीदवार घोषित किया है।       
         आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है, तीनों सूचियों को मिलाकर भाजपा अपने 79 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले ही कर चुकी थी। चौथी लिस्ट को मिलाकर पार्टी अब तक 136 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।       
           भाजपा ने राजस्थान विधान सभा चुनाव को लेकर अपने 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के फॉर्मूले को अपनाते हुए राजस्थान में भी अपने दिग्गज सांसदों को चुनावी मैदान में उतार दिया है।
                          भाजपा ने राजस्थान को लेकर जारी अपनी पहली लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा विधान सभा सीट से, लोक सभा सांसद दिया कुमारी को विद्याधर नगर से और लोक सभा सांसद बाबा बालकनाथ को तिजारा विधान सभा सीट सहित अपने सात सांसदों को विधायकी के चुनाव में उतार दिया है। अन्य सांसदों की बात करें तो भाजपा ने नरेंद्र कुमार को मंडावा, किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर, भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ और देवजी पटेल को सांचोर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए भी 64 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इनमे कई बड़े नेताओं के नाम हैं। 

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...