नई दिल्ली:भारतीय रिजर्व बैंक ने थोक क्षेत्र के बाद खुदरा के लिए भी देश की डिजिटल करंसी ई-रुपया का पायलट परीक्षण एक दिसंबर से शुरू करने जा रहा है। इसमें सार्वजनकि और निजी क्षेत्र के चार बैंक शामिल होंगे। आम ग्राहक और कारोबारी बैंकों की और से जारी ई-वॉलेट के जरिए लेनेदेन कर सकेंगे।
चुनिंदा जगहों पर किया जाएगा परीक्षण
रिजर्व बैंक ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि एक दिसंबर को बंद उपयोगकर्ता समूह (सीयूजी) में चुनिंदा जगहों पर यह परीक्षण किया जाएगा। इसमें ग्राहक और बैंक मर्चेंट दोनों शामिल होंगे। डिजिटल रुपया टोकन के स्वरूप में होगा। इसे उसी मूल्यवर्ग में जारी किया जाएगा,जिसमें वर्तमान में कागजी मुद्रा और सिक्के जारी किए जाते हैंं इसके पूर्व थोक क्षेत्र का पायलट परीक्षण हो चुका है।
