Homeदेशमधुमक्खियों के हमले में एक नाबालिग की मौत,पेड़ पर लगे छत्ते पर...

मधुमक्खियों के हमले में एक नाबालिग की मौत,पेड़ पर लगे छत्ते पर मारा था ढेला

Published on

बलांगीर (बीेरेंद्र कुमार): उड़ीसा के बलांगीर जिला के कांटाबांजी थाना के अंतर्गत रजामारा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां मधुमक्खियों के हमले से 13 वर्षीय एक नाबालिग की मृत्यु हो गई। इस नाबालिग मृतक की पहचान रजामारा गांव के पिंकू राणा के पुत्र गौरीशंकर राणा के रूप में हुई।

कैसे घटी घटना?

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरी शंकर राणा अपना खेत गया था। इस खेत के पास ही एक महुआ का पेड़ था ,जिस पर मधुमक्खियों ने छत्ता लगाया था। गौरीशंकर राणा ने खेल खेल में मधुमक्खियों के छत्ते पर ढेला मार दिया। छत्ते पर ढेला लगते ही मधुमक्खियां झुंड के झुंड उस छत्ते से निकलकर गौरीशंकर राणा पर टूट पड़ी। मधुमक्खियों ने गौरीशंकर राणा के पूरे शरीर पर डंक मारा था जिस वजह से गौरीशंकर राणा की स्थिति काफी खराब हो गई। वह दर्द से चिल्लाने और छटपटाने लगा।

उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार वाले वहां पहुंचे और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए। पहले उसे कांटाबाजी अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन यहां उसकी हालत में सुधार ना होता देख डॉक्टरों उसे वहां से बलांगीर के भीमभोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this