Homeदेशराजस्थान के घमासान पर राहुल गांधी का बड़ा बयान,बोले- गहलोत व पायलेट...

राजस्थान के घमासान पर राहुल गांधी का बड़ा बयान,बोले- गहलोत व पायलेट दोनों कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण

Published on

इंदौर: भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कितना राजनीतिक लाभ मिलेगा यह भविष्य के गर्त में है, लेकिन राहुल गांधी में राजनीतिक चतुराई दिखने लगी है। यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में पहली बार पत्रकार वार्ता में सोमवार को वह आसान सवालों पर मुखर दिखे, वहीं मुश्किल सवालों पर मौन रहे। भाजपा आरएसएस पर हमलावर रहे तो कांग्रेस के अंदरुनी विवाद खींचतान के सवाल पर निर्णायक जवाब से बचते भी नजर आए। हालांकि,राजस्थान में पार्टी की कलह पर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट दोनों कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। इंदौर के समीप ग्राम बारौली में पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी थी।

राजस्थान में गहलोत और सचिन पायलट में है अनबन

मध्य प्रदेश के बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी,जंहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान है। इस बारे में राहुल गांधी ने कहा कि दोनों ही नेता कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं और इस विवाद का यात्रा पर कोई असर नहीं होगा। गरीब सवर्णों को आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर कांग्रेस नेता द्वारा पुनर्विचार याचिका से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं यात्रा के उद्देश्य से भटकना नहीं चाहता। यात्रा नफरत और डर को खत्म करने के लिए है, बेरोजगारी और महंगाई ​के खिलाफ है।

भाजपा ने मेरी छवि खराब करने के लिए करोड़ों किए खर्च: राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि हमारी सरकार ने मनरेगा योजना बनाई तो किसान मिलने आए। उन्होंने कहा कि आपने मजदूरों का फायदा किया,लेकिन हमारा नहीं सोचा। हमने उनकी बात सुनी और किसानों का कर्ज माफ किया। राहुल ने कहा कि भाजपा ने मेरी छवि खराब करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए। जब आप बड़ी शक्तियों से लड़ते हो तो निजी हमले होते हैं। इससे मुझे हिम्मत मिलती है।

Latest articles

पद्म पुरस्कार 2026 पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने

2026 में घोषित पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2026) पर सत्ता पक्ष (भाजपा) और विपक्ष...

UGC new rules: ‘अगड़ी जाति में पैदा होना क्या गुनाह’…पिछड़ी जातियों को कितना होगा फायदा

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों...

ट्रेन छूट गई या चार्ट नहीं बना? IRCTC से अपना पूरा पैसा वापस पाने का ये है तरीका

भारतीय रेल का सफर सुविधाजनक होने के साथ कभी-कभी काफी अनिश्चित भी हो जाता...

दिमाग को ही नहीं इम्यून सिस्टम को भी बर्बाद कर देती है स्ट्रेस,जानें बचने के तरीके

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस लगभग हर इंसान की जिंदगी का हिस्सा...

More like this