Homeदेशहमारे पूर्वज हिंदू थे, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने ओवैसी...

हमारे पूर्वज हिंदू थे, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने ओवैसी को भी लपेटा

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार के सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद उल्लाह ने मुसलमान को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम हिंदुओं से ही कन्वर्टेड है।हमारे पूर्वज हिंदू थे।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अल्पसंख्यकों के हित में किए गए कामों की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी की बी टीम करार दे दिया। लोकसभा चुनाव से पहले इरशाद उल्लाह के बयान से बिहार में सियासी हलचल पैदा होने लगी है।

एक खबरिया चैनल से बातचीत में राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशादुल्लाह ने कहा कि भारत कोई पहले से मुस्लिम देश नहीं था। हिंदुस्तान में जितने भी मुस्लिम है, वह हिंदुओं से कन्वर्ट हुए हैं।हमारे पूर्वज हिंदू थे ,क्योंकि वह जहां रहते थे वहां बाहर से कोई नहीं आया था।

नीतीश की की तारीफ

बिहार सुन्नी वर्क बोर्ड के अध्यक्ष इरशादुल्लाह ने बिहार में मुसलमान के हित मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नालंदा में रामनवमी हिंसा के दौरान सालों पुराना मदरसा जला दिया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश ने इसके पुनर्निर्माण के लिए 30 करोड रुपए का बजट पारित किया। वक्फ बोर्ड को यह पैसा मिलने लगा है।यहां मदरसा के साथ लाइब्रेरी का काम जल्दी शुरू होगा।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने समाज के हर वर्ग के लिए अच्छा काम किया है, इसी के चलते अल्पसंख्यक पिछड़ा और दलित सभी वर्ग के लोग उनके साथ खड़े हैं।

ओबीसी को बताया बीजेपी की बी टीम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशादुल्लाह ने एआइएमआइएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए उन्हें बीजेपी की बी टीम बताया उन्होंने कहा ओवैसी बीजेपी की राह पर चल रहे हैं, उनसे गुजारिश है कि वह देश के मुसलमान को बख्श दें।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...