आखिर चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने क्या कहा कि सब हैरान हो गए ?

0
249


न्यूज़ डेस्क 


वैसे में मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी हमेशा कुछ -कुछ सलाह देते ही रहते हैं और जनता को भी उनकी सलाह अच्छी ही लगती है। यह बात और है कि गडकरी की कई बातें सरकार को चोट भी करती है और सरकार ने कई घाघ नेता तिलमिला भी जाते हैं। लेकिन कहते हैं न कि ईमानदार राजनीति सब पर भारी पड़ती है और सब चित भी हो जाते हैं। गडकरी ने फिर से एक बयान दिया है। यह बयान उन नेताओं के लिए एक सीख  है जो पैसे के दम पर चुनाव जीतते हैं और चुनाव को प्रभावित भी करते हैं।      
              महाराष्ट्र के वाशिम के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपना प्लान बताया। इस दौरान चुनाव में अपने प्रचार को लेकर ऐसा दावा किया, जिसको सुनकर सभी हैरान रह गए।गडकरी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के लिए मैंने फैसला किया है कि कोई बैनर या पोस्टर नहीं लगाया जाएगा। ना ही लोगों को चाय दी जाएगी। जिन्हें वोट देना है, वो वोट देंगे और जिन्हें नहीं देना है वो नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि ना तो मैं रिश्वत लूंगा और ना ही दूंगा।                   
वहीं सड़क की क्वालिटी को लेकर गडकरी ने कहा कि मैंने ठेकेदार से कहा है कि अगर सड़क में दरारें आईं या सड़क खराब बनी तो मैं ठेकेदार को बुलडोजर के सामने खड़ा कर दूंगा। मैंने आज तक 50 लाख करोड़ रुपये का काम कराया है और एक बार भी किसी ठेकेदार का पक्ष नहीं लिया। मैं ना तो किसी को भ्रष्टाचार करने दूंगा और ना ही खुद करूंगा।
                        इससे पहले 24 जुलाई 2023 को चुनाव को लेकर एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा था वोटर बहुत होशियार होता है। वो खाता सबका है, लेकिन वोट उसी को देता है, जिसे उसे देना होता है। गडकरी ने बताया था कि उन्होंने एक बार लोगों के बीच एक-एक किलो मटन बांटा था। फिर भी चुनाव हार गए थे क्योंकि आज का वोटर बहुत जागरूक है।
                     उन्होंने कहा था कि चुनाव के दौरान प्रचार के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए जाते हैं। लेकिन इससे चुनाव नहीं जीता जाता। चुनाव के दौरान कोई प्रलोभन दिखाने के बजाय लोगों के दिलों में विश्वास और प्यार पैदा करें। केंद्रीय मंत्री सलाह दी थी कि प्रचार के होर्डिंग्स लगाने या मटन पार्टी देने से कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता। जनता का विश्वास और प्यार बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here