बीरेंद्र कुमार झा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट ने प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।बीजेपी ने 39 नामों की दूसरी सूची जारी करते हुए तीन केंद्रीय मंत्री और चार सांसद समेत पार्टी के कई बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है।बीजेपी की दिग्गजों वाली सूची पर कांग्रेस पार्टी को रावण से लेकर मेघनाथ तक की याद आ गई। कांग्रेस ने कहा है कि रावण ने भी कुंभकरण, अहिरावण और मेघनाथ सबको उतार दिया था।
बीजेपी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
बीजेपी ने सोमवार रात को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की की दूसरी सूची जारी की।बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची आने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ‘ एक्स’ हैंडल से ट्वीट किया गया।हार को सामने देखकर रावण ने कुंभकरण अहिरावण, मेघनाद सबको उतार दिया था। बस यही बीजेपी दूसरी लिस्ट में हुआ है। एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसा गया।कांग्रेस ने लिखा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को तो टिकट तक नहीं मिला। सूत्रों का दावा – बीजेपी ने सरपंच पद के लिए भी कुछ लोगों को रिजर्व रखा है। श्रीमंत से श्रीअंत तक।
बीजेपी ने खुद ही खोली अपने विकास के झूठे दावों की पोल
उधर कमलनाथ ने बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट को आखिरी दांव और हार पर मोहर बताया। उन्होंने कहा कि एमपी में हार स्वीकार कर चुकी बीजेपी ने उम्मीद का आखिरी झूठा दांव आज खेला है 18.5 साल की बीजेपी सरकार और 15 साल से ज्यादा के शिवराज सिंह की सरकार के विकास के दावों को नकारने वाली बीजेपी प्रत्याशियों की सूचि करोड़ो कार्यकर्ताओं की पार्टी का दावा करने वाली बीजेपी की आंतरिक हार पर पक्की मुहर है।मध्य प्रदेश में विकास के खोखले दावों की पोल खुलने के साथ बड़बोली बीजेपी सरकार के प्रचारवादी विकास के थोथे दावे आज सफेद झूठ साबित हो गए।बीजेपी केवल एक बात ध्यान में रखे कि ⁶यह जनता है,यह सब यह सब जानती है ।18 साल के कुशासन का हिसाब तो जनता लेकर रहेगी और न्याय होकर रहेगा। एमपी की जनता है तैयार बीजेपी पर होगा पलटवार।
केंद्रीय मंत्री और सांसद लड़ेंगे विधान सभा का चुनाव
बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और फगन सिंह कुलस्ते समेत पार्टी के कई अन्य सांसदों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जगह दी है।मंत्रियों के अलावा जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है, उनमें राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह शामिल है।बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर – 1 एक से चुनाव लड़ेंगे। कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव मैदान में उतारकर पार्टी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलने के बीच राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए बड़ा गांव चल दिया है। दूसरी सूची के साथ भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीट में से 78 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश में प्रदेश में चुनाव नवंबर दिसंबर में प्रस्तावित है।

