राजस्थान की गहलोत सरकार को पीएम मोदी ने दिए जीरो नंबर !

0
272


न्यूज़ डेस्क 

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी काफी व्यस्त रहे। चुनाव का मौसम जो है। सुबह में भोपाल गए और फिर दोपहर को जयपुर पहुंचे। भोपाल में कांग्रेस पर निशाना साधा और उससे भी बड़ा निशाना जयपुर में साध आये। जयपुर का निशाना तो समझ में आ रहा था क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। लेकिन भोपाल में कांग्रेस पर दागे गए गोले से बीजेपी के लोग भी मूर्छित रहे। बीजेपी के समर्थक भी पूछते रहे कि यहाँ तो २० साल से बीजेपी की ही  सरकार पर फिर कांग्रेस पर गोले क्यों ?   
             जयपुर में प्रधानमंत्री खूब बोले। अवसर भी था। वहां पार्टी की परिवर्तन यात्रा की समाप्ति थी और फिर बैदि रैली का आयोजन किया गया था। बीजेपी को पानी ताकत का  अहसास कराना था। उसी ताकत को पीएम मोदी दिखाने गए थे। रैली को संबोधित करते  हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को जीरो नंबर मिलने चाहिए। जिस हिसाब से अशोक गहलोत ने पांच साल तक सरकार चलाई है, उस हिसाब से वह और उनकी पार्टी जीरो नंबर पाने की हकदार है। गहलोत ने युवाओं के ये पांच साल बर्बाद कर दिए, लेकिन अब राजस्थान का मौसम बदल चुका है।            
         प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भरपूर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और वसुंधरा राजे समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। यहां परिवर्तन संकल्प महासभा के मंच से मोदी ने बाबा रामदेव को लोक देवता बताया  और तेजा जी महाराज को प्रणाम भी किया। उन्होंने कहा, ‘गरीब के पास स्वाभिमान होता है। गरीब मेहनत करना जानता है। मैं भी इसी वर्ग से उठकर आया हूं। मेरे पास करने के लिए सिर्फ मेहनत है और मैं सेवा में जुटा हुआ हूं। मैं जो कहता हूं करके दिखाता हूं। मैं हवा में नहीं कह रहा हूं। बीते 9 साल का यही मेरा ट्रैक रिकॉर्ड है’।
                        महासभा के मंच से प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जयपुर मैं ऐसे समय आया हूं, जब देश का गौरव नए आसमान पर है। दुनिया में हमारी सामर्थ्य की वाहवाही हो रही है। चंद्रयान वहां पहुंचा, जहां कोई नहीं पहुंच पाया। जी 20 की सफलता से विरोधी भी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि अनेक दशकों से माताएं-बहनें लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण की आस लगाए बैठी थीं। आपके वोट की ताकत ने उनकी उम्मीद को सिरे चढ़ाकर उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाया। यह मैंने नहीं किया है। आपके वोट ने मुझे चुना और मैंने सेवा की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस महिलाओं को आरक्षण कभी देना ही नहीं चाहती थी। कॉन्ग्रेस और इसके घमंडिया गठबंधन के साथी महिला आरक्षण के घोर विरोधी हैं। अगर कॉन्ग्रेस चाहती तो यह काम तीस पहले कर देती।
                   प्रधानमंत्री सतानत धर्म पर छिड़ी बहस पर भी बोल। उन्होंने कहा कि सनातन को मिटाने की बात करने वाला घमंडिया गठबंधन जड़ से खत्म हो जाएगा। ये लोग तुष्टिकरण के लिए महान सनातन धरोहर की पहचान मिटा रहे हैं। हर चुनाव में घमंडिया गठबंधन को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।मोदी ने कहा कि राजस्थान में निवेश बढ़ाना जरूरी है, लेकिन जहां कदम-कदम पर करप्शन हो। लाल डायरी में काली करतूतें हों, वहां कौन पैसा लगाना चाहेगा। सरेआम गला काटने की घटना कोई साधारण अपराध नहीं है। यह कांग्रेस के वोटबैंक के तुष्टिकरण का ही परिणाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here