पीएम मोदी के ‘मन की बात’: जी 20 के बाद अब ग्रुप 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम का होगा आयोजन !

0
268


न्यूज़ डेस्क 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत ने अफ्रीकी यूनियन को जी  20 में शामिल कराकर दुनिया को अपनी कूटनीति का लोहा मनवाया।  प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जी 20 के बाद अब ग्रुप 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम का आयोजन होने जा रहा है। इससे बड़ी तादाद में छात्रों को फायदा होगा। पीएम मोदी आज अपने चर्चित कार्यक्रम मन की बात में ये बातें कही है। मन की बात का यह 105 एपिसोड है। आज मन की बात में में मोदी ने चंद्रयान और जी 20 की सफलता को लेकर कई बाते देश के सामने रखी है। 
                      अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का करोड़ों लोगों ने लाइव देखा। सिर्फ इसरो के यूट्यब चनैल पर 80 लाख लोगों ने इसे लाइव देखा जो अपने में भी एक रिकॉर्ड है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद देश में एक प्रतियोगित का आयोजन किया जा रहा है। इसको ‘चंद्रयान-3 महा क्विज’ का नाम दिया गया है। इसमें अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा ले चुके हैं। इस क्विज को खत्म होने में अब सिर्फ छह दिन बचे हैं। ऐसे में इच्छुक लोग इस महा क्विज में जरूर हिस्सा लें।
                    दिल्ली में 9 से 10 सितंबर के बीच आयोजित ग्रुप 20 समिट की सफलता की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें देश के कोने-कोने से बधाई संदेश मिल रहे हैं। जी 20 के आयोजन के दौरान भारत मंडपम तो खुद में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया था।पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ‘इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कोरिडोर’ की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस सिल्क रूट के जरिए पहले व्यापार किया जाता था, उसी तरह का एक नया रूट फिर से बनने जा रहा है। इसका सुझाव जी 20 समिट के दौरान दिया गया। आने वाले समय में ये कोरिडोर विश्व व्यापार का आधार बनेगा और इतिहास इस कोरिडोर का आधार भारत की धरती पर ही रखा गया था इस बात के लिए भी याद रखेगा।
                मोदी ने आगे कहा कि विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को हैं। कुछ लोग पर्यटन को सिर्फ सैर-सपाटे के रुप में देखते हैं, जबकि इससे बड़े पैमान पर रोजगार का पहलू भी जुड़ा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब  भी लोग कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हों तो कोशिश करें कि वो देश की विविधता का दर्शन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही यूनेस्को ने 13वीं सदी में बने कर्नाटक के होयसड़ा मंदिरों को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। इससे देश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इसके साथ ही भारत में विश्व धरोहरों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here