बीरेंद्र कुमार झा
तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी से जल छोड़ने को लेकर कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। किसानों और कन्नड़ समर्थकों ने आज व्यापक बंद का आह्वान किया है, जिसको लेकर राज्यभर मेंसुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ।सुबह से प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं।कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इधर कावेरी नदी जल बंटवारे मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं किसानों और कन्नड़ समर्थक संगठनों के सदस्यों ने मांड्या में एक मानव श्रृंखला बनाई।
क्या है मामला क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं किसान और कन्नड़ समर्थक
कावेरी जल नियमन समिति ने 12 सितंबर को दिए अपने आदेश में कर्नाटक को अगले 15 दिन तक तमिलनाडु को हर दिन 5000 क्यू सेक पानी देने का निर्देश दिया था। कावेरी जल नियमन समिति ने इस आदेश को बरकरार रखा था ।सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस आदेशों में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया जिसके बाद कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग
किसान संगठनों और कन्नड़ समर्थक संगठनों ने कावेरी नदी घाटी जिलों मैसुरू,मांड्या, चामराजनगर, रामनगर ,बेंगलुरु और राज्य के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन का अपना रोज व्यक्त किया।प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से पड़ोसी राज्य को पानी नहीं छोड़ने का आग्रह किया।इनका कहना है कि कर्नाटक कावेरी नदी घाटी क्षेत्र में खड़ी फसलों के लिए सिंचाई के पानी और पेयजल की अपनी जरूरत को ध्यान में रखते हुए पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि इस वर्ष मानसून में कम बारिश के कारण यहां पानी की कमी हो गई है।
गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा विरोध करना उनका अधिकार
कर्नाटक सरकार से पानी न छोड़ने और इसके बजाय राज्य के हितों की रक्षा करने की मांग को लेकर विभिन्न स्थानों पर किसानों और अन्य संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बारे में गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।विरोध करना उनका अधिकार है और सरकार को इस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट नहीं किया जाना चाहिए,उन्हें किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए और लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। मैं इस संबंध में उनसे अपील करता हूं।
अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार
गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो पुलिस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि मांड्या जिला में केआरएस बांध के निकट और अन्यस्थानीन पर जहां विरोध प्रदर्शन हो रहा है,सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने अपने अधीनस्थों के साथ बैठक हैं कि और शहर के सभी पुलिस उपायुक्त को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में खास कर तमिल बहुल इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

