जानिए बीजेपी सांसद रमेश विधुरी ने बसपा सांसद दानिश अली को क्या कह दिया जिससे पूरा सदन भड़क गया ?

0
130


न्यूज़ डेस्क 
बसपा संसद दानिश अली के खिलाफ बीजेपी सांसद रमेश विधुरी ने जो कहा उससे पूरा संसद शर्मसार हो गया। यह सब गुरुवार को संसद में तब हुआ जब चंद्रयान 3 की सफलता पर चर्चा हो रही थी। बसपा सांसद को दानिश अली को बीजेपी सांसद रमेश विधुरी ने भरे संसद में वह सब कह दिया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। रमेश विधुरी ने आतंकी ,उग्रवादी तो कहा ही इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लिए कई  घिनौनी शब्द का प्रयोग किया। सारा संसद यह सब देखा और सुना भी।            
    अब  सांसद दानिश अली के खिलाफ भाजपा के रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के बाद अध्‍यक्ष ओम बिरला ने विधायक को भविष्य में इस तरह का व्यवहार दोबारा दोहराए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
              उधर  कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी तक सभी विपक्षी पार्टियां रमेश बिधूड़ी के बयान के बाद बीजेपी पर निशाना साध रही हैं। इतना ही नहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी मामले को लेकर आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी क्या आपने अपने सांसद रमेश बिधूड़ी का ये बयान सुना? रमेश विधुडी के बयान से बीजेपी आलाकमान भी नाराज है। सूत्रों की माने तो बीजेपी के एक बड़े नेता ने उनके इस बयान पर फटकार लगाई है। 
               बता दें कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार लोकसभा में बोल रहे थे, उसी दौरान बीएसपी सांसद दानिश अली ने टिप्पणी कर दी।  इसके बाद रमेश बिधूड़ी ने अपना आपा खोते हुए दानिश अली के खिलाफ अर्मयादित भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। हालांकि लोकसभा के रिकॉर्ड से विवादित बयान को हटा दिया गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी रमेश विधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों से नाराज है।  उन्होंने उनके बयान को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी है कि यदि भविष्य ऐसे शब्दों की पुनरावृति हुईं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेर इस पर संसद से माफ़ी भी मांग ली है लेकिन कांग्रेस ने कहा  है कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का बयान निंदनीय है। रक्षा मंत्री की माफी पर्याप्त नहीं है। ये केवल दानिश अली नहीं पूरी संसद का अपमान है। नई संसद की शुरुआत ऐसी भाषा से हुआ है। बिधूड़ी की भाषा बीजेपी की भाषा है।  बिधूड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।  उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए। 
                  सूत्रों ने बताया कि स्पीकर ओम बिरला ने भाजपा सांसद को चेतावनी दी है और कहा है कि अगर उन्होंने सदन में इस तरह का व्यवहार दोहराया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।कांग्रेस ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जानना चाहा कि क्या उन्होंने भाजपा सांसद द्वारा अपने साथी विधायक के खिलाफ धर्म के आधार पर जिस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, उसे सुना है।कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया, “हमें यकीन है कि आपने यह सुना होगा और अब आप निश्चित रूप से उन्हें प्रमोट करेंगे।”
                राज्यसभा से शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ बिधूड़ी की भाषा पर आपत्ति जताई।उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “भाजपा सांसद द्वारा बसपा के साथी सांसद दानिश अली के लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया। कोई शर्म नहीं बची। यह घृणित करने वाला है।”
                 उधर ,तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा अध्‍यक्ष से पूछा, “मर्यादापुरुष ओम बिरला – आपको इस उपमा से बुलाने के लिए बेझिझक मेरे खिलाफ एक विशेषाधिकार प्रस्ताव शुरू करें। किसी भी समिति का सामना करने में खुशी होगी। लेकिन मैं आपसे यहां और अभी पूछ रही हूं – आप रमेशबिधुरी के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रहे हैं?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here