HomeदेशMaharashtra: मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए 45,000 करोड़ रुपए का पैकेज, CM एकनाथ...

Maharashtra: मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए 45,000 करोड़ रुपए का पैकेज, CM एकनाथ शिंदे ने किए और भी बड़े ऐलान

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठवाड़ा क्षेत्र के विकास के लिए 45 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है। शिंदे ने इसके अलावा 14 हजार करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजनाओं का भी ऐलान किया है। हर साल 17 सितंबर को मनाए जाने वाले मराठवाड़ा मुक्ति दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्रपति संभाजी नगर में कैबिनेट बैठक की गई। दरअसल 17 सितंबर को मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के नाम से भी जाना जाता है।

मराठवाड़ा में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सात साल बाद हुई,इस क्षेत्र में आखिरी ऐसी कैबिनेट बैठक साल 2016 में हुई थी। मराठवाड़ा क्षेत्र में आठ जिले शामिल हैं छत्रपति संभाजीनगर,धाराशिव,जालना, बीड, लातूर, नांदेड़, हिंगोली और परभणी। मराठवाड़ा के इन आठ जिलों के विकास के लिए शिंदे सरकार ने 45 हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। इसके अलावा, मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए 14 हजार करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजनाओं को संशोधित प्रशासनिक मंजूरी दी जाएगी। इस ऐलान से आठ लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के दायरे में लाया जाएगा।

एकनाथ शिंदे ने कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पांच सितारा होटलों में ठहराया गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ किया है कि सभी नेता सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। वहीं कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कैबिनेट बैठक पर करोड़ों रुपए खर्च करने को मराठवाड़ा के लोगों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा बताया था,लेकिन मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए एकनाथ शिंदे ने 45 हजार करोड़ रुपए का स्पेशल पैकेज देकर विपक्षी नेताओं को तगड़ा जवाब दिया है। उम्मीद की जा सकती है कि स्पेशल पैकेज का मराठवाड़ा के विकास के लिए सही तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this