नई दिल्ली: दिल्ली में कांग्रेस के ओखला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व विधायक पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी की थी। पुलिस ने उनके साथ दो और लोगों को हिरासत में लिया है।
. @DelhiPolice take action against Congress leader and Ex MLA Mohammad Asif Khan and arrest him pic.twitter.com/ASEnMaYPpJ
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) November 25, 2022
पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी
पुलिस ने मुताबिक आसिफ खान के अलावा मिन्हाज (28) और साबिर (38) को भी हिरासत में लिया गया है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट व बदसलूकी करने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे आसिफ खान
शाहीनबाग में कांग्रेस नेता आसिफ खान एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके भाषण पर पास में खड़े एसआई ने आपत्ति जताई और बोलने से मना किया इसी बात पर आसिफ खान बिफर गए। उन्होंने माइक से ही एसआई को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। आसिफ खान ने सब इंस्पेक्टर को ना सिर्फ गालियां दीं, बल्कि उनके समर्थकों ने हाथापाई और धक्कामुक्की भी की।
आसिफ खान की बेटी लड़ रही एससीडी चुनाव
खान की बेटी अरीबा खान कांग्रेस के टिकट पर एमसीडी चुनाव लड़ रही हैं। यह घटना तब हुई, जब वह शुक्रवार को इलाके में तैय्यब मस्जिद के सामने 20 से 30 लोगों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

