भारत का इतिहास सिर्फ गुलामी नहीं,बलिदान और विजय का भी: PM मोदी

0
138

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास सिर्फ गुलामी का नहीं, बल्कि इसके योद्धाओं व उनकी विजय,बलिदान,निस्वार्थ भावना और वीरता का भी है। पीएम मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर इतिहास के लेखन से छेड़छाड़ के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के बाद भी वही इतिहास पढ़ाया जाता रहा, जो गुलामी के कालखंड में साजिशन रचा गया था। विदेशियों के एजेंडे को बढ़ाया गया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने गुमनाम बहादुरों को याद कर और विविध विरासत का जश्न मनाकर पिछली गलतियों को सुधार रहा है। नया इतिहास लिखा जा रहा है।

पीएम ने लाचित बरफुकन की 400वीं जयंती समारोह को संबोधित किया

पीएम मोदी ने शुक्रवार को ​लाचित बरफुकन की 400वीं जयंती समारोह को संबोधित किया। विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में पूर्वी भारत के सबसे महान योद्धाओं में से एक के जीवन को प्रदर्शित किया गया। पीएम ने कार्यक्रम में कहा कि देश के कोने कोने में वीर बेटे बेटियों ने अत्याचारियों से लोहा लिया, लेकिन इन गाथाओं को जानबूझकर दबा दिया गया और इतिहास के पन्नों से गायब कर दिया गया। मोदी ने कहा कि आज भारत उपनिवेशवाद की बेड़ियों को तोड़कर आगे बढ़ रहा है। आजादी के अमृत काल के संकल्पों की पूर्ति के लिए लाचित बरफुकन जैसे महान संताने हमारी निरंतर प्रेरणास्त्रोत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here