CM हिमंता विश्व की पत्नी को मिला 10 करोड़ रुपए का अनुदान, सरकारी वेबसाइट का हवाला देकर कांग्रेस ने लगाए आरोप

0
126

विकास कुमार
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा की पत्नी पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। बल्लभ ने बताया कि हिमंता की पत्नी रिनिकी भूइयां शर्मा ने पहले पचास बीघे कृषि जमीन खरीदी और फिर इस जमीन को इंडस्ट्रियल लैंड में कन्वर्ट करा दिया। बल्लभ ने बताया कि रिनिकी भूइयां शर्मा ने ‘प्राइम ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से ये जमीन खरीदी है। बाद में पीएम किसान संपदा योजना के तहत इस कंपनी को मोदी सरकार से 10 करोड़ रुपए का अनुदान दिला दिया। बल्लभ ने बताया कि प्राइम ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड’ को फूड प्रोसेसिंग के काम के लिए 10 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया,जबकि ये कंपनी मीडिया से जुड़ी हुई है।

गौरव बल्लभ के इस खुलासे से असम से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया है,वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने दावा किया है कि ये आरोप बेबुनियाद हैं क्योंकि उनकी पत्नी को केंद्र सरकार से कोई अनुदान नहीं मिला है लेकिन गौरव बल्लभ ने दस्तावेजों के आधार पर ही ये आरोप लगाए हैं। हालांकि इस मामले की जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा केंद्र सरकार को इस मामले में अपना पोजिशन साफ करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here