चुनावी राजनीति :क्या सचमुच पाक अधिकृत कश्मीर पीओके अब भारत में समा जायेगा ?

0
103



अखिलेश अखिल 

देश की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने पिछले सालों में एक बड़ा काम किया है। उसने देश के भीतर एक बड़ी आबादी को यह समझाने में सफल रही है बीजेपी देशभक्त पार्टी है और हिंदुत्व ही उसका हथियार है। बीजेपी मानकर चलती है कि मानव समाज की  कमजोरी धर्म है और फिर देश प्रेम। अगर लोगों के मन में यह बैठा  दिया जाए तो चुनावी राजनीति में उसे कौन पछड़ सकता है ? बीजेपी इसमें सफल भी रही है। यह बात और है कि अभी बीजेपी में जितने लोग हैं उनमे से अधिकतर आयातित हैं और वे बहुत में कई पार्टियों में रहकर खेल कर चुके हैं। कई अधिकारी और कानून के जानकार भी बीजेपी के साथ हैं वे भी बहुत में पार्टी को कई लाभ पहुंचा चुके। बीजेपी जब भी चुनाव नजदीक आते हैं तो उनके सेना से जुड़े नेता तरह तरह के बयान देने से बाज नहीं आते।
            बीजेपी को यह सब करने में मजा भी आता है। जैसे हमारी सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेना है। यहाँ तक तो सब ठीक है ताकि देश और सेना का मनोबल हमेशा ऊंचा रहे। लेकिन यह कुछ पच नहीं पाटा जब देश का कोई नेता यह कहता फिरता है कि हमारी सेना दूसरों की जमीन को दाप रही है। हम दूसरे देश पर कब्ज़ा करने जा रहे हैं और दूसरे देश के लोग हमारी तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। जाहिर है यह सब देश के भीतर बीजेपी के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ाने और देश भक्ति दिखाने के लिए ही किया जाता है। और बीजेपी को इसका लाभ हमेशा होता ही रहता है।  
              ताजा मामला केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का है।ये सेना के जनरल रह चुके हैं और अभी गाजियाबाद से सांसद हैं। इस बार इनको टिकट नहीं मिलने की सम्भावना है क्योंकि इनके खिलाफ पार्टी के ही कई विधायक लामबंदी कर रहे हैं और फिर इनकी उम्र भी हो गई है। राजस्थान के दौसा में मीडिया से बात करते हुए शिया मुसलमानों की भारत के लिए सड़कें खोलने की मांग वाले प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि बस कुछ वक्त इंतजार कीजिए, पीओके  का अपने आप भारत में विलय हो जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि लोगों ने मांग की है पीओके को भारत में विलय किया जाए।       
        इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पीओके अपने आप ही भारत में विलय हो जाएगा, कुछ समय इंतजार करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है। इस यात्रा में जनता पूरा साथ दे रही है।
                 वीके सिंह का  यह बयान सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने पूर्व सेना प्रमुख पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब वह पद पर थे, तब कोशिश करनी चाहिए थी।
            संजय राउत ने कहा कि हमने हमेशा सपना देखा है कि ‘अखंड भारत’ हो। हम हमेशा कहते हैं कि पीओके हमारा है, लेकिन जब पूर्व सेना प्रमुख पद पर थे, तो उन्हें इसे अपना बनाने के लिए कोशिश करनी चाहिए थी। उन्होंने पूछा कि अब आप इसे कैसे ले सकते हो? उन्होंने कहा कि अगर इस दिशा में कोई प्रयास किया जाता है तो हम इसका स्वागत करेंगे।
                   राउत ने कहा कि इससे पहले मणिपुर में शांति लाना जरूरी है। चीन मणिपुर तक पहुंच गया है। वहीं, राहुल गांधी ने बताया कि लद्दाख में भी चीन घुस चुका है और हमारी जमीन ले ली है। इतना ही नहीं, चीन ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को अपने नक्शे में दिखाया। उन्होंने कहा कि पहले इसे खत्म करें। इन क्षेत्रों को पहले वापस अपने कब्जे में ले लो। उसके बाद पीओके अपने आप भारत में विलय हो जाएगा, ऐसा होने के लिए आपकी जरूरत नहीं है।
                वहीं, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि वीके सिंह चीन से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। यह सच है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र के एक बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया है। लद्दाख से एक खबर आई थी, वहां के एसपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 66 में से 26 स्थान, जहां भारतीय सेना गश्त करने के लिए जाती थी, वहां अब नहीं जा पाती है। जाहिर सी बात है, चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। जनरल सिंह को पहले इस बारे में बताना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here