नई दिल्ली: दिल्ली के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या की गयी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि चारों हत्याओं को चाकू मारकर अंजाम दिया गया है।
Delhi | Four members of a family including two sisters, their father and their grandmother were stabbed to death in a house in Palam area. The accused has been apprehended: Delhi Police
— ANI (@ANI) November 23, 2022
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
इस दौरान जब पड़ोसियों ने चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पूरा घर खून से सना पड़ा था। पुलिस के अनुसार बेरोजगारी के चलते घरेलू कलह के कारण ये हत्या हुई है।

आरोपी हाल ही में नशा मुक्ति केंद्र से आया था बाहर
जिन लोगों की हत्या की गई उनमें आरोपी के माता पिता, दादी और बहिन शामिल थी। पुलिस ने इन चारों के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी केशव (25) ने अपनी बहन को और दादी को अलग-अलग कमरों में मारा, जबकि मां-बाप को बाथरूम में मारा गया। वहीं हत्या करने के बाद वह घर में बैठा रहा। आरोपी केशव,जो नशे का आदी बताया जा रहा है, हाल ही में एक नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था।

बेरोजगारी के कारण होता था घर में झगड़ा
जानकारी के मुताबिक, 25 साल का आरोपी केशव नशे का आदी था और बेरोजगार था। उसके पास दीवाली के दिन से नौकरी नहीं थी, जिसको लेकर घर में झगड़ा होता था। जिसके बाद उसने अपने परिवार वालों का चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं के तहत दर्ज किया केस
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्रग के नशे में था, नशे की हालत में ही उसने बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

