Homeदेशवोटर लिस्ट में गड़बड़ी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी को कोर्ट का समन

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी को कोर्ट का समन

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी की मुश्किलें बढ़ सकती है।दिल्ली के एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी को समन जारी किया है। दरअसल दो विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी का नाम आने पर अदालत ने उन्हें यह समन किया है।भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अर्जिन्दर कौर ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को यह समन जारी किया है।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री की पत्नी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन किया है।अदालत में सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों की गवाही के बाद कोर्ट इस निष्कर्ष पर पहुंची है की प्रथमदृष्टया आरोपी सुनीता केजरीवाल /पत्नी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस बनता है। आरोपी को उसी के मुताबिक संबंध जारी किया जाएगा।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दंडनीय है यह अपराध

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल द्वारा किया गया यह अपराध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दंडनीय है। इस अपराध के तहत 2 साल की सजा का प्रावधान है।हरीश खुराना का दावा है कि सुनीता केजरीवाल एक वोटर के तौर पर साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत हैं यह गाजियाबाद में आता है। इसके अलावा सुनीता केजरीवाल का नाम दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में भी वोटर लिस्ट जुड़ा हुआ है। यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कोई नागरिक एक से ज्यादा विधानसभा से अपना नामांकन नहीं कर सकता है।भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि सुनीता केजरीवाल इस अपराध के लिए सेक्शन 31 के तहत सजा की हकदार है। यह झूठी घोषणा करने से संबंधित है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this