श्रद्धा दो साल पहले ही जान चुकी थी दरिंदे आफताब के मंसूबे, पुलिस से की थी शिकायत,लेकिन एक गलती बन गई जानलेवा

0
116

नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस में आज बड़ा खुलासा हुआ है,जिसमें 2020 की महाराष्ट्र पुलिस को लिखी श्रद्धा की एक चिट्ठी सामने आई है जिसमें श्रद्धा ने आफताब से जान का खतरा बताया था। श्रद्धा ने 23 नवंबर, 2020 को पुलिस में एक शिकायत की थी। श्रद्धा वालकर ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन को दिए शिकायती पत्र में दावा किया था कि आफताब ने उसे मारने की कोशिश की और धमकी देते हुए कहा कि मेरे टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा।

श्रद्धा ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत ली वापस

श्रद्धा ने यह भी आरोप लगाया कि आफताब के परिवार को भी पता है कि उनका बेटा मेरे को मारना चाहता है। श्रद्धा ने पत्र में लिखा कि आफताब उसे ब्लैकमेल करता था और जान से मारने की धमकी देता है। लेकिन जब तक पुलिस आफताब पर कोई कार्रवाई करती, श्रद्धा ने अपनी शिकायत वापस ले ली। यही गलती श्रद्धा के लिए जानलेवा साबित हुई। आफताब नहीं बदला, उसने 18 मई 2022 को श्रद्धा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए। ऐसा ही करने की वह लगातार श्रद्धा को धमकी देता था।

आफताब के परिवार को सब पता था और देता था उसका साथ

श्रद्धा की शिकायत से पता चलता है कि आफताब का परिवार भी उसका ही साथ दे रहा था। श्रद्धा ने लिखा था, ‘आफताब पर उसके परिवार का आशीर्वाद है। आफताब का परिवार वीकेंड में हमसे मिलने आता है। मैं अब तक उसके साथ थी क्योंकि हम शादी करने वाले थे। आफताब मुझे ब्लैकमेल कर रहा है और मारने की धमकी दे रहा है। मुझे कुछ भी चोट पहुंची तो जिम्मेदार आफताब होगा।’ श्रद्धा ने मुंबई के तुलींज पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने दर्ज किया आफताब के परिवार का बयान

श्रद्धा हत्याकांड के बाद से ही आफताब का परिवार गायब था और दिल्ली पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी लेकिन अब आखिरकार आफताब के परिवार को सामने आना ही पड़ा। फिलहाल पुलिस ने आफताब के परिवार का बयान दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने आफताब के परिवार से आफताब और श्रद्धा के रिश्तों को लेकर पूछताछ की और ये भी कबूला कि हत्या के बाद आफताब मुंबई भी आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here