Homeदेशपिता की याद में एक्टर Pankaj Tripathi ने स्कूल में बनवाया पुस्तकालय,...

पिता की याद में एक्टर Pankaj Tripathi ने स्कूल में बनवाया पुस्तकालय, बोले- बच्चों को ढेर सारी कहानियां पढ़ना चाहिए

Published on

विकास कुमार
अपनी अदाकारी और खास अंदाज के लिए मशहूर पंकज त्रिपाठी जितने सफल कलाकार हैं उससे कहीं ज्यादा संवेदनशील इंसान हैं। पंकज त्रिपाठी ने पहले अपने गांव के स्कूल को गोद लेकर इसका जीर्णोद्धार कराया,अब अपने पिता की याद में स्कूल को लाइब्रेरी का उपहार भी दिया है। इस लाइब्रेरी में कहानी की किताबें, प्रेरणादायक किताबें के साथ सिलेबस से जुड़ी किताबों को भी रखा गया है। लाइब्रेरी के उद्घाटन के लिए पंकज त्रिपाठी स्कूल भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से बात की और उन्हें खूब कहानियां पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर पढ़ने की रुचि जगे ऐसी किताबें लाइब्रेरी में रखी गई हैं।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है। जिस स्कूल से पढ़ कर देश दुनिया में उन्होंने नाम रोशन किया है उस स्कूल से उनकी पुरानी याद जुड़ी हुई है। पंकज ने स्कूल को गोद लेकर इसका जीर्णोद्धार कराया। पिता के श्राद्ध कर्म के बाद उनकी याद में स्कूल को लाइब्रेरी का उपहार दिया। पंकज त्रिपाठी अपने गांव के स्कूल में हर व्यवस्था बेहतर चाहते हैं और इसके लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। अमूमन लोग सफल होने के बाद पीछे मुड़ कर नहीं देखते हैं लेकिन पंकज त्रिपाठी अपने गांव की माटी से अभी भी प्रेम करते हैं और जब भी मौका मिलता है अपने गांव और इलाके के विकास के लिए कुछ ना कुछ जरूर करते हैं।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this