Homeदेशअडानी पर नए खुलासे के बाद मोदी सरकार पर कांग्रेस का हमला...

अडानी पर नए खुलासे के बाद मोदी सरकार पर कांग्रेस का हमला ,राहुल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस !

Published on


न्यूज़ डेस्क 
आज शाम चार बजे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी अडानी  के बारे में हुए नए खुलासे पर प्रेस वार्ता करेंगे। इसकी पुष्टि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने की है। माना जा रहा है कि राहुल गाँधी जिस सवाल को लम्बे समय से उठा रहे थे और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला कर रहे थे ,आज फिर राहुल गाँधी मोदी और अडानी को लेकर कई सवाल खड़े कर सकते हैं। अडानी के नाम होने जा रहे इस राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।    
 उधर अभी से कुछ देर पहले ही जयराम  रमेश ने अडानी के बारे में हुए खुलासे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि  “2014 नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के शहर ब्रिस्‍बेन में नौवां जी20 शिखर सम्मेलन हुआ था। वहां हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने भाषण दिया और जी20 को कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग होना चाहिए काले धन से लड़ने के खिलाफ, काला धन इकट्ठा करने वालों के खिलाफ, मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ, जो काले धन को सफेद करते हैं… उनके खिलाफ, जो शेल कंपनियां हैं दुनिया भर में… उनके खिलाफ, जो टैक्‍स हेवन जगहें हैं… उनके खिलाफ हमारे प्रधानमंत्री ने अपनी ‘बुलंद आवाज़’ उठाई और मांग की कि जी20 को इस विषय पर नेतृत्व दिखाने की ज़रूरत है।”     
          जयराम रमेश ने कहा कि कि अब जबकि भारत में जी20 सम्मेलन हो जा रहा है तो “आज सभी अख़बारों में, अमेरिका के अख़बार, इंगलैंड के अख़बार, हमारे देश के अख़बारों में नया खुलासा हुआ है… जिस तरीके से एक प्रधानमंत्री के चहेते दोस्‍त, प्रधानमंत्री के पसंदीदा पूंजीपति ने शेल कंपनियों का इस्‍तेमाल किया है, सेबी के सारे नियमों का उल्‍लंघन हुआ है… ये सब खुलासा आज अख़बारों में है।”
                 कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी आज भी मांग है कि “माननीय प्रधानमंत्री जी, चुप्‍पी तोड़िए…।” जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी ने 7 फरवरी को लोकसभा में अपना भाषण दिया और आप जानते हैं वो भाषण देने का एक नतीजा… 20 दिन बाद उनका डिस्‍क्‍वालिफिकेशन हो गया लोकसभा से। ये बहुत गहरा मामला है, ये अडानी का मामला नहीं है…ये मोडानी का मामला है। प्रधानमंत्री और अडानी के बीच में क्‍या रिश्‍ता है… ये असली मुद्दा है।”
                   उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर कांग्रेस अपनी मांग दोहराती है कि जेपीसी का गठन होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अगर आप सच्‍चाई जानना चाहते हैं, अगर देश को सच्‍चाई जानने की इच्‍छा है, हकीक़त क्‍या है, राज़ क्‍या है… एकमात्र रास्‍ता जेपीसी का रास्‍ता है, तो आज भी हम जेपीसी की मांग दोहराते हैं।
              जयराम रमेश ने कहा कि “आज का जो बड़ा खुलासा हुआ है, वो फिर एक बार यही साबित करता है कि हमारी संस्‍थाएं नाकाम हुई हैं, नियमों का उल्‍लंघन हुआ है, आंख खुली हैं और कानून का उल्‍लंघन हो रहा है, नाक के नीचे कानूनों का उल्‍लंघन हो रहा है, सरकार को पूरी जानकारी होने के बावजूद ये उल्‍लंघन हो रहा है ”

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...