HomeदेशWeather Update Today: रक्षाबंधन पर बारिश होगी या मिलेगी राहत, जानिए कैसा...

Weather Update Today: रक्षाबंधन पर बारिश होगी या मिलेगी राहत, जानिए कैसा रहेगा आज राजधानी दिल्ली का मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
उत्‍तर भारत में मानसूनी बारिश अब लगभग समाप्‍त होती नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्‍ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश जैसे उत्‍तर भारत के राज्‍य में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। बिहार सहित पश्चिमी और मध्‍य भारत में लगभग यही स्थिति रहेगी। राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में अगले कुछ दिन गर्मी बढ़ने की संभावना हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अभी उत्‍तर-भारत से गया नहीं है। दो सितंबर के बाद छोटी अवधि के लिए बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के अधिकांश इलाकों में अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की गतिविधियां नहीं होंगी। उत्तर प्रदेश में भी मानसून विदाई ले रहा है। जिसके चलते राज्य में तापमान की बढ़ोतरी होने लगी है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज एक दो जगहों पर बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में यानी आज बुधवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। यहां कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। तमिलनाडु में कुछ स्थानों के अलावा उत्‍तर-पूर्व के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश हो सकती है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और बिहार, झारखंड और ओडिशा में कुछ स्‍थानों पर भी हल्की बारिश की संभावना है।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this