नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रोजगार मेले के तहत 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित किया गया। देश के अलग-अलग 45 स्थानों पर इन नवनियुक्त आवेदकों को नियुक्ति पत्र की हार्ड कॉपी भी बांटी गयी। पीएम मोदी ने नियुक्ति पत्र देने के बाद युवाओं को संबोधित भी किया। युवाओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार के माध्यम से नियुक्ति पत्र देने का यह अभियान ऐसे ही अनवरत जारी रहेगा।
Rozgar Mela: PM Modi to distribute appointment letters to 71,000 recruits today
Read @ANI Story | https://t.co/pWfLaNRYJH#PMModi #RozgarMela #Recruitment #employment pic.twitter.com/QzqTGpF0ET
— ANI Digital (@ani_digital) November 22, 2022
22 अक्टूबर को 75 हजार युवाओं को मिला था नियुक्ति पत्र
इससे पहले 22 अक्टूबर को भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया था,इस आयोजन में 75 हजार लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए थे। पिछली बार जिन श्रेणियों में युवाओं को नियुक्ति दी गई थी, उनके अतिरिक्त इस बार शिक्षक, व्याख्याता, नर्स, नर्सिंग अधिकारी, चिकित्सक, फार्मासिस्ट, रेडियाग्राफर और अन्य तकनीकी और पैरा मेडिकल पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी।
पीएम मोदी ने किया कर्मयोगी प्रारंभ की शुरुआत
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक इस बार अच्छी खासी संख्या में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न केंद्रीय बलों में भी युवाओं को नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ की भी शुरुआत की।

