Homeदेशरिश्तो का कत्ल: चाकू से गोदकर बेटा-बेटी की हत्या,पत्नी को भी जलाने...

रिश्तो का कत्ल: चाकू से गोदकर बेटा-बेटी की हत्या,पत्नी को भी जलाने का प्रयास

Published on

पटना (बीरेंद्र कुमार): बिहार के सीतामढ़ी जिला के डुमरा थाने के बरहरवा गांव में एक युवक ने चाकू से गोदकर पत्नी, बेटा और बेटी को बुरी तरह से घायल कर दिया। इसमें से दोनों बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चाकू से गोदने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने इन तीनों के शरीर पर पुआल डालकर उसमें आग लगाकर जलाने का प्रयास किया।

घुमाने के बहाने घर से बाहर लाकर की बच्चों की हत्या

पुलिस के अनुसार हमलावर रोशन शाह ने पत्नी और दोनों बच्चों को घुमाने की बात कहकर उन्हें घर से बाहर निकाला था। घूमते-घूमते जब वे सब गांव से दूर खेत के किनारे गए ,तभी रोशन शाह ने पहले अपने दोनों बच्चे राधिका कुमारी (3वर्ष)और कार्तिक (9माह)पर चाकू से बुरी तरह से हमला करना प्रारंभ कर दिया। जब इसकी मां सोनू देवी (30वर्ष) ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया तो उसने अपनी पत्नी और बच्चों की मां सोनू देवी पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे जिससे वह भी बुरी तरह से घायल होकर गिर गई।

आरोपी ने तीनों को मृत समझकर पुआल डालकर आग लगायी

सभी को मरा हुआ समझकर रोशन शाह ने उनके शरीर के ऊपर पुआल डालकर आग लगा दी, और वहां से फरार हो गया। तीनों हालांकि जलने से बच गए लेकिन दोनों बच्चों की जान पहले ही रोशन शाह के चाकू के वार से समाप्त हो गई थी।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

दूसरे दिन सुबह जब ग्रामीणों ने खून से लथपथ एक महिला और दो बच्चों को देखा तो उन लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद इन तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया और सोनू देवी को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। पुलिस हत्यारे रोशन शाह की तलाश में जुटी हुई है।

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this